पैसे के साथ रहिए तैयार...PhonePe के आईपीओ का खत्म हुआ इंतजार

Jan 20, 2026 04:02 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

PhonePe Ipo news: फोनपे को बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति विनिमय बाजार (सेबी) से आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई है और कंपनी जल्द ही इस संबंध में दस्तावेज दाखिल करेगी। आइए जान लेते हैं कंपनी का पूरा प्लान।

पैसे के साथ रहिए तैयार...PhonePe के आईपीओ का खत्म हुआ इंतजार

PhonePe Ipo news: फिनटेक कंपनी-फोनपे को बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति विनिमय बाजार (सेबी) से आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई है और कंपनी जल्द ही इस संबंध में दस्तावेज दाखिल करेगी। यह उन निवेशकों के लिए खुशखबरी है जो आईपीओ पर दांव लगाकर कमाई की योजना बनाते हैं।

क्या है कंपनी का पूरा प्लान

न्यूज एजेंसी पीटीआई सूत्रों के अनुसार यह आईपीओ मौजूदा शेयरधारकों द्वारा बिक्री पेशकश (ओएफएस) होगी। कंपनी ऑफर फॉर सेल के जरिए 12,000 करोड़ रुपये (1.35 बिलियन डॉलर) जुटाने की सोच रही है। उम्मीद है कि इस ऑफर से फोनपे की वैल्यू करीब 15 बिलियन डॉलर हो जाएगी। आईपीओ में ऑफर फॉर सेल के तहत वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट अपनी हिस्सेदारी बेच सकते हैं। यह कुल मिलाकर लगभग 10 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। वहीं, कोटक महिंद्रा कैपिटल, सिटी, मॉर्गन स्टेनली और जेपी मॉर्गन आईपीओ के सलाहकार हैं।

पेमेंट मार्केट में लीड करती है कंपनी

यूपीआई ट्रांजैक्शन में 45 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी के साथ फोनपे भारत के डिजिटल पेमेंट मार्केट में लीड कर रही है। एनपीसीआई के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2025 में कंपनी ने 9.8 अरब ट्रांजैक्शन प्रोसिड किए। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में 7,115 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया था। यह पिछले साल के मुकाबले 40% ज्यादा है। कंपनी का फ्री कैश फ्लो भी पॉजिटिव हो गया और ऑपरेटिंग कैश फ्लो ₹1202 करोड़ रहा। इसका एडजस्टेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (ESOP कॉस्ट को छोड़कर) तीन गुना से ज्यादा बढ़कर ₹630 करोड़ हो गया।

2015 में वजूद में आई कंपनी

फोनपे साल 2015 में वजूद में आई थी। कंपनी के 600 मिलियन से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं और यह लगभग 50 मिलियन मर्चेंट्स के लिए पेमेंट सॉल्यूशन देता है। बहरहाल, फोनपे की पब्लिक लिस्टिंग भारत के डिजिटल पेमेंट्स सेक्टर के लिए एक अहम बेंचमार्क तय करेगी और यह दूसरे फिनटेक यूनिकॉर्न के लिए भी रास्ता खोल सकती है जो पब्लिक मार्केट में आने की सोच रहे हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;