एथनॉल पर चर्चा के बीच महंगा होगा पेट्रोल? डीजल पर भी लग सकता है झटका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • अगर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक 100 डॉलर के आसपास या उससे ऊपर बनी रहती हैं, तो तेल कंपनियों पर वित्तीय दबाव और बढ़ सकता है
  • इसका असर आगे चलकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी पड़ सकता है
Petrol Diesel Price Today, Petrol Price Hike
कच्चे तेल के दाम में उछाल के बाद बढ़ी आशंका

पेट्रोल में एथनॉल मिलाए जाने को लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई है। इस माहौल के बीच आने वाले वक्त में आम जनता को पेट्रोल और डीजल के दाम पर झटका लग सकता है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का सिलसिला आगे भी जारी रहता है तो भारत में पेट्र्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। मनीकंट्रोल की एक खबर के मुताबिक अगर कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़कर 95-100 डॉलर प्रति बैरल या इससे ऊपर बनी रहती हैं तो तेल कंपनियों और सरकार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। हालांकि, फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना कम है।

मनीकंट्रोल की एक खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सरकारी तेल कंपनियां यानी इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम करीब 85-90 डॉलर प्रति बैरल के कच्चे तेल भाव पर लगभग ब्रेक-ईवन स्थिति में काम कर सकती हैं। ऐसे में मौजूदा स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तत्काल बढ़ोतरी की जरूरत नहीं दिख रही है। बता दें कि 2 सितंबर की कच्चे तेल की कीमत लगभग 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थी, जो पिछले दो दिनों में 4 डॉलर से अधिक बढ़ी है।

मई के महीने में भी ऐसे हालात बने थे तो तेल कंपनियों ने चार साल बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। यह बढ़ोतरी लगभग 7.5 रुपये प्रति लीटर की की गई थी। तब अमेरिका ईरान युद्ध के कारण कीमतों में 100 डॉलर से ऊपर पहुंचने पर भारतीय क्रूड बास्केट की कीमत 106.23 डॉलर प्रति बैरल थी।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

ICRA के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और को-ग्रुप हेड प्रशांत वशिष्ठ के मुताबिक, अपनी रिफाइनरियों में तैयार किए गए डीजल के मामले में तेल कंपनियां 85-90 डॉलर प्रति बैरल के कच्चे तेल भाव पर ब्रेक-ईवन हासिल कर सकती हैं। हालांकि, स्वतंत्र रिफाइनरियों से डीजल खरीदने पर कुछ नुकसान हो सकता है। वर्तमान में ICRA की गणना के अनुसार, पेट्रोल की बिक्री पर तेल कंपनियों का मार्केटिंग मार्जिन 5 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल पर 15 रुपये लीटर का निगेटिव मार्केटिंग मार्जिन है।

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रहती हैं तो तेल कंपनियों को खुदरा ईंधन की कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं। ये इसलिए भी क्योंकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें कंपनियों के नुकसान को काफी बढ़ा सकती हैं।

एथनॉल को लेकर छिड़ी है बहस

पेट्रोल में एथनॉल मिलाए जाने को लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई है। इस माहौल के बीच आने वाले वक्त में आम जनता को पेट्रोल और डीजल के दाम पर झटका लग सकता है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का सिलसिला आगे भी जारी रहता है तो भारत में पेट्र्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। मनीकंट्रोल की एक खबर के मुताबिक अगर कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़कर 95-100 डॉलर प्रति बैरल या इससे ऊपर बनी रहती हैं तो तेल कंपनियों और सरकार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। हालांकि, फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना कम है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़एथनॉल पर चर्चा के बीच महंगा होगा पेट्रोल? डीजल पर भी लग सकता है झटका