Petrol Diesel price today: डीजल का रेट 104 रुपये के पार, क्या आज बढ़ा है तेल का दाम? चेक करें पेट्रोल की कीमत
मुख्य बातें
- Petrol Diesel price today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है
- इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का दाम काफी नीचे आ गया है

Petrol Diesel price today: इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों बीते कुछ दिनों के दौरान गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल का रेट अब भी पुराने स्तर पर ही बरकरार है। आज रविवार 14 जून को कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने नहीं की है। जून के महीने में तेल की कीमतों में कोई भी इजाफा नहीं किया गया है। इससे पहले मई के महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 4 बार दाम को बढ़ाया था।
दिल्ली में क्या है पेट्रोल और डीजल का रेट (petrol diesel rate today)
आज 14 जून 2026 को दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये और पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। प्रीमियम पेट्रोल राष्ट्रीय राजधानी में आज रविवार को 109.24 रुपये और प्रीमियम डीजल 100.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
किन शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल? (petrol price)
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में पेट्रोल आज 110.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। हैदराबाद में एक लीटर पेट्रोल का रेट 115.69 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। जयपुर में 113.15 रुपये प्रति लीटर और पटना में 114.24 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है। तिरुअनंतपुरम में पेट्रोल का दाम 115.49 रुपये प्रति लीटर आज है। बता दें, कोलकाता में भी पेट्रोल का रेट 113.47 रुपये और मुंबई में 111.18 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है।
देश के अन्य शहरों में क्या चल रहा है पेट्रोल का रेट? (petrol price today)
चेन्नई - 107.87 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम - 102.80 रुपये प्रति लीटर
नोएडा - 102.12 रुपये
भुवनेश्वर - 108.89 रुपये
चंडीगढ़ - 101.54 रुपये
लखनऊ - 101.86 रुपये
डीजल का क्या है रेट? (Diesel price today)
नई दिल्ली - 95.20 रुपये
कोलकाता - 99.82 रुपये
मुंबई - 97.83 रुपये
चेन्नई - 99.66 रुपये
गुरुग्राम - 95.47 रुपये
नोएडा - 95.56 रुपये
बेंगलुरू - 98.80 रुपये
भुवनेश्वर - 100.60 रुपये
चंडीगढ़ - 89.47 रुपये
हैदराबाद - 103.82 रुपये
जयपुर - 98.22 रुपये
लखनऊ - 95.36 रुपये
पटना - 100.20 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 104.42 रुपये
कच्चे तेल का दाम तीन महीने के न्यूनतम स्तर पर (Crude oil Price Today)
ईरान-अमेरिका के बीच समझौता होने की उम्मीद बढ़ गई है। इस खबर का असर इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल पर साफ देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड का दाम 85 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया था। युद्ध शुरू होने से पहले यह 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब था। बीच में एक समय ऐसा भी आया जब कच्चे तेल का दाम इंटरनेशनल मार्केट्स में 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


