₹5 बढ़े पेट्रोल के दाम, पाकिस्तान के ग्राहकों को लगा बड़ा झटका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • इस सप्ताह, अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड और अमेरिकी कच्चा तेल दोनों कई महीनों में पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गए
  • इस माहौल के बीच पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं

how to check adulterated petrol
पेट्रोल-डीजल के दाम में उछाल

ग्लोबली टेंशन बढ़ने के बाद कच्चे तेल के दाम में भी तेजी देखने को मिल रही है। इस माहौल का फायदा उठाते हुए पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 5.02 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत में 5.28 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। इस बदलाव के बाद पेट्रोल की खुदरा कीमत 375.82 रुपये प्रति लीटर और HSD की कीमत 403.32 रुपये प्रति लीटर होगी। पेट्रोलियम डिवीजन की अधिसूचना के अनुसार नई कीमतें 12 सितंबर (शनिवार) से 14 सितंबर (सोमवार) तक लागू रहेंगी।

सरकार पेट्रोल पर 114 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 100 रुपये प्रति लीटर टैक्स और ड्यूटी लगा रही है। बता दें कि 17 जुलाई को पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने घोषणा की थी कि ईरान और अमेरिका के बीच फिर से तनाव बढ़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए अब ईंधन की कीमतें रोजाना तय की जाएंगी। इससे पहले, सरकार मार्च की शुरुआत से ही ईंधन की कीमतों में साप्ताहिक बदलाव की घोषणा कर रही थी।

अमेरिका में डीजल ने बनाया नया रिकॉर्ड

अमेरिका में डीजल की कीमतों ने एक और नया रिकॉर्ड बनाया और इसका औसत भाव छह डॉलर प्रति गैलन (लगभग 135 रुपये प्रति लीटर) के पार पहुंच गया। वाशिंगटन और ईरान के बीच युद्ध से दुनिया भर में ईंधन की आपूर्ति बाधित हो रही है, जिसके चलते यह बढ़ोतरी हुई। डीजल की ऊंची कीमतों का मतलब रोजमर्रा के सामानों की एक लंबी सूची के लिए परिवहन का अधिक महंगा होना है। इसका कारण कई माल ढुलाई और वितरण नेटवर्कों में डीजल का उपयोग किया जाता है। कुछ व्यवसायों ने ऑनलाइन ऑर्डर और डाक पैकेज पर अतिरिक्त शुल्क जोड़कर बढ़ी हुई लागत का बोझ पहले ही उपभोक्ताओं पर डालना शुरू कर दिया है।

खरीदारों को विशेष रूप से किराना सामान की दुकानों पर कीमतों के झटके का अधिक सामना करना पड़ सकता है। मांस और कृषि उपज जैसे जल्द खराब होने वाले खाद्य पदार्थों को महंगे डीजल के सबसे तात्कालिक दबाव का सामना करना पड़ता है।

कच्चे तेल के दाम

इस सप्ताह, अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड और अमेरिकी कच्चा तेल दोनों कई महीनों में पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गए। इंट्रा-डे में ब्रेंट क्रूड 108 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। हालांकि, कुछ देर बाद नरमी आई अैर ब्रेंट क्रूड 3.19 प्रतिशत गिरकर 104 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़₹5 बढ़े पेट्रोल के दाम, पाकिस्तान के ग्राहकों को लगा बड़ा झटका