पेट्रोल पंप पर अब ‘कोटा सिस्टम’, अब एक दिन में सिर्फ 200 लीटर ही मिलेगा डीजल, नए नियम लागू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel restriction: सरकार ने पेट्रोल पंप के लिए नया नियम लागू कर दिया है
  • अब एक दिन में 200 लीटर ही डीजल खरीदा जा सकता है
पेट्रोल पंप पर अब ‘कोटा सिस्टम’, अब एक दिन में सिर्फ 200 लीटर ही मिलेगा डीजल, नए नियम लागू

Petrol Diesel limit: तेल को लेकर सरकार की तरफ से नया आदेश जारी कर दिया गया है। नए नियमों के अनुसार थोक में तेल खरीदने वाले ग्राहक अब रिटेल पंप से तेल नहीं खरीद पाएंगे। वहीं, एक गाड़ी अब अधिकतम 200 लीटर डीजल एक दिन में खरीदा जा सकता है।तेल कंपनियों को हो रहे घाटे को देखते हुए यह फैसला केंद्र सरकार की तरफ से किया गया है। बता दें, ईरान-अमेरिका में समझौते की खबर की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का रेट 86 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। एक समय ऐसा भी था जब कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई थी।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज शनिवार कोई बदलाव नहीं किया गया है। कीमतें पुराने स्तर पर बरकरार हैं।

कौन-कौन नहीं खरीद पाएंगे रिटेल पंप से पेट्रोल और डीजल

11 जून को सरकार ने ईसीए (Essential Commodities Act) के तहत इंडस्ट्रीयल और कॉमर्शियल ग्राहकों को रिटेल पंप से तेल खरीदने पर रोक लगा दी है। इन सभी लोगों को अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए कंज्यूमर पंपों से तेल खरीदने का निर्देश दिया गया है। बता दें, इस लिस्ट में राज्य सरकारों का ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट, आईटी पार्क, मॉल, इंडस्ट्रीयल यूनिट आदि शामिल है।

क्यों लिया गया है यह फैसला? (Petrol Diesel restriction)

नए नोटिफिकेशन में सबसे ज्यादा कड़ाई डीजल की बिक्री पर ही लगाया गया है। यह आदेश अधिकतम 90 दिनों तक रहेगा। इस आदेश के बाद अधिकारियों को कहना है कि सही व्यक्ति तक तेल पहुंचे इसलिए यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा पंप प्राइस और बल्क फ्यूल प्राइस की वजह से ऑटो फ्यूल डायवर्जन को भी रोकने के लिए यह फैसला लेना पड़ा है। बता दें, दिल्ली में डीजल की कीमत 95.20 रुपये है। और बल्क में इसकी कीमत 134.50 रुपये है।

क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट

भारत अपनी जरूरत का 88 प्रतिशत कच्चा तेल बाहर से आयात करता है। यु्द्ध की वजह से कीमतें अधिक होने के कारण भारत को इंपोर्ट बिल बढ़ गया है। ईरान-अमेरिका संघर्ष से पहले कच्चे तेल का दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास था। एक समय है 110 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया। हालांकि, एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। कल क्रूड ऑयल का रेट 86 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया था।

इस महीने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी तेल कंपनियों ने नहीं की है। इससे पहले मई के महीने में घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 बार इजाफा किया गया था। जिसके बाद कीमतें करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर महंगी हो गई है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,