पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट, LPG के दाम भी आज घर से निकलने से पहले कर लें चेक

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

LPG, Petrol-Diesel Rate Today: एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत और कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बीच आज भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दिए हैं। आइए देखें lpg की किस शहर में कितनी है किल्लत और क्या हैं रेट…

पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट, LPG के दाम भी आज घर से निकलने से पहले कर लें चेक

LPG, Petrol-Diesel Rate Today: एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत और कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बीच आज भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दिए हैं। आज यानी बुधवार 11 मार्च को दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल की आज रिटेल कीमत ₹94.77 और डीजल 87.67 रुपये लीटर है। पेट्रोल-डीजल के रेट में इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट करती हैं।

दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में आज राहत है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक ब्रेंट क्रूड की कीमत 87.44 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) करीब 83 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। सोमवार को कच्चा तेल 100 डॉलर के पार चला गया था। बता दें क्रूड में हर 1 डॉलर की बढ़ोतरी से भारत के सालाना आयात बिल में लगभग 2 अरब डॉलर का इजाफा होता है।

एलपीजी की किल्लत की आहट से लोगों में घबराहट

अमेरिका और इजरायल की ईरान से युद्ध की वजह से देश के कई हिस्सों में एलपीजी की किल्लत की आशंका से लोगों में घबराहट है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान सहित कई राज्यों में लोग एलपीजी नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं। कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें भी देखने को मिल रही हैं। हॉर्मुज जलमार्ग के रास्ते गैस सप्लाई बाधित होने से गैस की आपूर्ति पर असर पड़ा है। इससे बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में होटल और रेस्टोरेंट भी बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष की वजह से भारत की 30 प्रतिशत गैस आपूर्ति बाधित हुई है।

लखनऊ में एक सिलेंडर के लिए लोग घंटों में लाइन में लग रहे हैं। एजेंसियों में उपभोक्ताओं की कर्मचारियों से नोकझोंक शुरू हो गई है। मंगलवार को लालबाग स्थित एक गैस एजेंसी में उपभोक्ता ने खूब हंगामा किया। कहा कि, छोटी होली से सिलेंडर के लिए चक्कर काटने को मजबूर है।

मध्य-पूर्व में बढ़ते युद्ध के कारण झारखंड में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति फिलहाल रोक दी गई है। इसके चलते होटल संचालकों की चिंता बढ़ गई है। पहले दिन विभिन्न गैस एजेंसियों ने अपने मौजूदा स्टॉक से होटल-रेस्टोरेंट को राशनिंग के आधार पर सीमित मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध कराए।

उत्तराखंड में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से उद्योगों से लेकर होटल-ढाबों और पर्यटन कारोबार तक संकट के हालात बनने लगे हैं। कई जिलों में व्यावसायिक सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है, जबकि कुछ क्षेत्रों में गैस का सीमित स्टॉक ही बचा है।

पटना में गैस को लेकर हाहाकार वाली स्थिति बनने लगी है। मंगलवार को सुबह से शाम तक लोग गैस सिलेंडर का इंतजाम करने के लिए वितरकों और गैस वेंडरों के पीछे भटकते दिखे। छोटे होटल और स्ट्रीट फूड स्टॉल बंदी के कगार पर पहुंच गए हैं। पटना में 19 किलो के व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित हो गई है।

आज एलपीजी के क्या हैं रेट

दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1883 रुपये में मिल रहा है। जबकि घरेलू सिलेंडर 913 रुपये में। कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर 1875.50 रुपये का और घरेलू 939 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर 1835 रुपये जबकि घरेलू सिलेंडर के रेट आज 912.50 रुपये है। चेन्नई में आज कॉमर्शियल सिलेंडर 2043.50 रुपये का है और घरेलू 928.50 रुपये का।

घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट

शहर घरेलू कमर्शियल

पटना 1002.5 2135

लखनऊ 950.5 2005.5

आगरा 925.5 1937.5

मेरठ 922.50 1903

गाजियाबाद 910.5 1883

इंदौर 941 1990

भोपाल 918.5 1888

अहमदाबाद 920 1902

बेंगलुरू 915.5 1958.5

बता दें ईरान-इजरायल युद्ध के चलते अभी पिछले हफ्ते LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर के रेट 115 रुपये तक बढ़े।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,