Petrol Diesel Rates Today: कच्चा तेल 90 डॉलर के नीचे, क्या घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? चेक करें आज के रेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Rates Today: ईरान युद्ध के समाप्त होने की उम्मीद बढ़ी तो कच्चा तेल अब 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है
  • इस बीच सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं
Petrol Diesel Rates Today: कच्चा तेल 90 डॉलर के नीचे, क्या घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? चेक करें आज के रेट

Petrol Diesel Rates Today: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध खत्म करने के दावे के चलते कच्चे तेल की कीमतों में आज भारी गिरावट है। ब्रेंट क्रूड 1 प्रतिशत से अधिक टूटकर अब 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। इस बीच भारत में पेट्रोल डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें मई 2026 में पेट्रोल और डीजल के दाम चार बार में 7.50 रुपये लीटर बढ़े।

युद्ध से पहले क्रूड ऑयल के दाम 64-65 डॉलर प्रति बैरल थे, जो बढ़कर लगभग 126 डॉलर पर पहुंच गए। हालांकि, अब 90 डॉलर से नीचे आने के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट कम होने की उम्मीद बढ़ गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेट्रोल, डीजल और गैस को लेकर कहा है कि अभी देश के पास 2 महीने का स्टॉक है। हालांकि, उसने इनकी कीमतों के बारे में कुछ नहीं बताया है।

IOCL द्वारा जारी आज के रेट के मुताबिक दिल्ली में सामान्य पेट्रोल का रेट 102.12 रुपये लीटर है। जबकि, डीजल 95.20 रुपये लीटर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.77 रुपये और डीजल की 99.55 रुपये लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 और डीजल की कीमत 97.83 रुपये है।

यूपी में 1 लीटर पेट्रोल-डीजल की कीमत

लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत आज 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर है। अयोध्या में पेट्रोल 102.4 और डीजल 97.87 रुपये लीटर है। गोरखपुर में पेट्रोल के रेट 102.13 और डीजल के 95.62 रुपये हैं। प्रयागराज में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.82 और डीजल की 95.33 रुपये है। आगरा में पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 95.02 रुपये लीटर है।

बिहार में 1 लीटर पेट्रोल-डीजल के रेट

अररिया में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 115.07 रुपये और डीजल की कीमत 101.08 रुपये है। पटना में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 112.70 रुपये और डीजल का दाम 99.87 रुपये है।

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के रेट

राजधानी जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। वहीं, भरतपुर में पेट्रोल की कीमत 112.43 रुपये प्रति लीटर है। जबकि, यहां डीजल 97.54 रुपये लीटर बिक रहा है। बिकानेर में पेट्रोल 114.15 रुपये और डीजल 99.29 रुपये है।

एमपी-सीजी में पेट्रोल-डीजल के दाम

गुना में पेट्रोल आज 115.44 रुपये तो डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पार है। इंदौर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 114.61 और डीजल की 99.70 रुपये है। भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल की 99.74 पर है। बीलासपुर में पेट्रोल 108.76 रुपये और डीजल 102.02 रुपये लीटर है। रायपुर पेट्रोल 107.96 और डीजल 101.17 रुपये लीटर है। बीजापुर में पेट्रोल 109.69 रुपये और डीजल 102.99 रुपये है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,