पेट्रोल-डीजल के क्या हैं आज के रेट? इस महीने 18% सस्ता हो चुका है कच्चा तेल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Rates Today: आज शुक्रवार राहतभरा है
  • कम से कम तेल की कीमतों को लेकर
  • आज कच्चे तेल की कीमतें 95 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई हैं और पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है
पेट्रोल-डीजल के क्या हैं आज के रेट? इस महीने 18% सस्ता हो चुका है कच्चा तेल

Petrol Diesel Rates Today: आज 29 मई को सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। राहत की बात यह है कि अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों के लिए सीजफायर को बढ़ाने पर अस्थायी सहमति बनने के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड गिरकर 93 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 88 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल की कीमतें इस महीने करीब 18 प्रतिशत टूट चुकी हैं।

पेट्रोल-डीजल प्राइस दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, पटना

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। यानी यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है। लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत आज 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर है। पटना में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 112.70 रुपये और डीजल का दाम 99.87 रुपये है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है।

पेट्रोल-डीजल प्राइस कोलकाता, चेन्नई, मुंबई

कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये है। वहीं चेन्नई में भी रेट में कोई बदलाव नहीं है। आज चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 और डीजल की कीमत 97.83 रुपये है।

पेट्रोल-डीजल प्राइस चंडीगढ़, भोपाल, रायपुर, देहरादून

चंडीगढ़ में पेट्रोल आज 101.53 और डीजल 89.63 रुपये लीटर है। भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल की 99.74 पर है। वहीं, रायपुर पेट्रोल 107.96 और डीजल 101.17 रुपये लीटर है। दूसरी ओर देहरादून में पेट्रोल 100.20 रुपये और डीजल 97.10 रुपये लीटर है।

मई में अबतक चार बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा हुआ था। इससे पहले 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। सबसे पहले 15 मई को ₹3 प्रति लीटर की बड़ी छलांग लगाई गई थी। इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई।

कई राज्यों में डीजल 100 के पार

चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी की वजह से पिछले दो हफ्तों में पेट्रोल और डीजल करीब 7.50 रुपये महंगे हो चुके हैं। अब भारत के कई राज्यों में अब पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। जबकि, आंध्र प्रदेश , बिहार, झारखंड, केरल, मध्यप्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,