Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के रेट आज घटे या बढ़े? चेक करें लेटेस्ट अपडेट
Petrol Diesel Price Today: दिल्ली में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.67 रुपये लीटर बिक रहा है। मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹2 प्रति लीटर घटाए गए थे, उस समय कच्चे तेल की कीमत 84.49 डॉलर प्रति बैरल थी।

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच जब पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल के दाम में आग लगी है तो आज भारत में कोई हलचल नजर नहीं आ रही। पेट्रोल-डीजल के आज जारी हुए रेट के मुताबिक पूरे देश में दाम स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.67 रुपये लीटर बिक रहा है। मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹2 प्रति लीटर घटाए गए थे, उस समय कच्चे तेल की कीमत $84.49 प्रति बैरल थी।
दूसरी ओर ब्लूमबर्ग के मुताबिक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.12% गिरकर 98.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 1.40% गिरकर 93.36 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
क्या है दूसरे देशों का हाल
पेट्रोल के सबसे अधिक दाम बढ़ाने वाले देशों में म्यांमार (101.1%), फिलीपींस (72.6%), मलेशिया (68.1%), लाओस (45.6%), जिम्बाब्वे (42.9%) पाकिस्तान (42.0%), यूएई (40.8%), कंबोडिया (40.4%) और नेपाल (39.5%)। जबकि, डीजल के दाम सबसे अधिक बढ़ाने वाले देशों में फिलीपींस (172.0%), लाओस (169.5%), म्यांमार (161.4%), मलेशिया (124.7%), न्यूजीलैंड (89.9%), यूएई (86.1%), कंबोडिया (84.0%), लेबनान (80.5%),वियतनाम (77.9%) और ऑस्ट्रेलिया (65.3%) हैं।
स्रोत: globalpetrolprices.com
भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले शहर
पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹82.46 प्रति लीटर
ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹90.87 प्रति लीटर
सिलवासा, दादरा और नगर हवेली: ₹92.37 प्रति लीटर
दमन, दमन और दीव: ₹92.55 प्रति लीटर
हरिद्वार, उत्तराखंड: ₹92.78 प्रति लीटर
रुद्रपुर, उत्तराखंड: ₹92.94 प्रति लीटर
उना, हिमाचल प्रदेश: ₹93.27 प्रति लीटर
देहरादून, उत्तराखंड: ₹93.35 प्रति लीटर
नैनीताल, उत्तराखंड: ₹93.41 प्रति लीटर
स्रोत: इंडियन ऑयल
भारत में सबसे सस्ता डीजल बेचने वाले शहर
पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹78.05 प्रति लीटर
इटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹80.38 प्रति लीटर
जम्मू, जम्मू और कश्मीर: ₹81.32 प्रति लीटर
संबा, जम्मू और कश्मीर: ₹81.58 प्रति लीटर
कठुआ, जम्मू और कश्मीर: ₹81.97 प्रति लीटर
उधमपुर, जम्मू और कश्मीर: ₹82.15 प्रति लीटर
चंडीगढ़: ₹82.44 प्रति लीटर
राजौरी, जम्मू और कश्मीर: ₹82.64 प्रति लीटर
स्रोत: इंडियन ऑयल
चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल होगा महंगा?
क्या पेट्रोल-डीजल के दाम 5 राज्यों के चुनाव के बाद बढ़ जाएंगे? यह सवाल हर मन में कौंध रहा है और हर बार मन यही कह रहा कि चुनाव बाद। पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल के दाम में आग लगी है। चुनाव के कारण यह आग भारत में शांत है।
हालांकि, Macquarie Group ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पेट्रोल पर कंपनियों को 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। इस रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा होने की संभावना है। अगर कच्चे तेल की कीमतें फिर से 100 डॉलर के ऊपर जाती हैं, तो भारत में भी पेट्रोल-डीजल महंगे हो सकते हैं।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


