Petrol Diesel Price Today: 1 लीटर पेट्रोल पर ₹24 और डीजल पर ₹104 का नुकसान,आम लोगों को राहत, कंपनियों पर आफत

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

Petrol Diesel Price Today:  युद्ध का असर अब पेट्रोल-डीजल के आम भारतीय उपभोक्ता पर भले ही सीधे न दिख रहा हो, लेकिन तेल कंपनियों की सेहत बिगड़ गई है। दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम युद्ध के चलते डबल हो गए हैं, जबकि भारत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

Petrol Diesel Price Today: 1 लीटर पेट्रोल पर ₹24 और डीजल पर ₹104 का नुकसान,आम लोगों को राहत, कंपनियों पर आफत

ईरान-अमेरिका युद्ध का असर अब पेट्रोल-डीजल के आम भारतीय उपभोक्ता पर भले ही सीधे न दिख रहा हो, लेकिन तेल कंपनियों की सेहत बिगड़ गई है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम युद्ध के चलते डबल हो गए हैं, जबकि भारत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

3 अप्रैल की सुबह छह बजे जारी रेट के मुताबिक दिल्ली के इंडियन ऑयल के पंपों पर साधारण पेट्रोल की रिटेल कीमत ₹94.77 और डीजल 87.67 रुपये लीटर है। जबकि, XP95 पेट्रोल 101.89 और XG डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर है।

इस नुकसान की कैसे हो रही भरपाई

दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी बढ़ोतरी की गई है। इसके बावजूद भारत में अभी राहत है, जो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के लिए आफत है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के मुताबिक फिलहाल पेट्रोल की बिक्री पर कंपनियों को लगभग 24 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर करीब 104 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। इस अंतर को "अंडर-रिकवरी" कहा जाता है, जिसे ओएमसी अपने मुनाफे से पूरा कर रही हैं।

सरकार ने क्यों नहीं बढ़ाए दाम?

सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। इसके अलावा, तेल कंपनियों को भी कीमतें स्थिर रखने का भार उठाने के लिए कहा गया है। हालांकि, ब्रेंट क्रूड की कीमतें, जो संघर्ष शुरू होने से पहले 65 डॉलर प्रति बैरल थीं, अब 100 डॉलर से ऊपर चल रही हैं, जिससे प्रोडक्शन कॉस्ट आसमान छू गई है।

सप्लाई पर कोई खतरा नहीं

राहत की बात यह है कि देशभर में फ्यूल सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। सरकार के अनुसार, अगले 60 दिनों के लिए कच्चे तेल की सप्लाई सुरक्षित कर ली गई है। देश की रिफाइनरियां पूरी क्षमता से चल रही हैं, जिससे पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सल्फर जैसे उपोत्पादों की भी कोई कमी नहीं है।

युद्ध के बीच किस देश में कितनी बढ़ी पेट्रोल की कीमत

म्यांमार 100.0%

फिलीपींस 71.6%

मलेशिया 52.4%

ऑस्ट्रेलिया 46.5%

संयुक्त अरब अमीरात 40.8%

कंबोडिया 39.3%

जिम्बाब्वे 39.1%

लाओस 117.5%

पेरू 45.8%

ग्वाटेमाला 34.4%

युद्ध के बीच किस देश में कितनी बढ़ी डीजल की कीमत

म्यांमार 119.9%

लाओस 117.5%

फिलीपींस 111.0%

कंबोडिया 92.0%

वियतनाम 91.3%

संयुक्त अरब अमीरात 86.1%

मलेशिया 84.6%

लेबनान 70.3%

ऑस्ट्रेलिया 64.1%

स्रोत: globalpetrolprices.com

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,