Petrol Diesel Price hike: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से इजाफा, इस बार कितना बढ़ा दाम? यहां करें चेक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Price hike: पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर से बढ़ गए हैं
  • इस महीने तीसरी बार कीमतों में इजाफा किया गया है
  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 0.87 रुपये प और डीजल 0.91 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से इजाफा, 1 महीने में तीसरी बार बढ़े दाम

Petrol Diesel Price hike: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा किया गया है। दिल्ली में आज 23 मई 2026 को पेट्रोल की कीमतों में 0.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 0.91 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक महीने में तीसरी बार कीमतों को बढ़ाया है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल का रेट 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

कहां कितना मंहगा हुआ पेट्रोल और डीजल? (Petrol Diesel latest price)

पेट्रोल का रेट डीजल का रेट

दिल्ली - 99.51 रुपये (0.87) 92.49 रुपये (+ 0.91)

कोलकाता - 110.64 रुपये (+0.94) 97.02 (+0.95)

मुंबई - 108.49 रुपये ((+0.90) 95.02 रुपये (+0.94)

चेन्नई - 105.31 रुपये (0.82) 96.98 (0.87)

कब-कब बढ़े दाम? (Petrol Diesel price hike news)

इससे पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 90 पैसे का इजाफा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किया था। यह दूसरी बार था जब मौजूदा परिस्थितियों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।

इसी महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सबसे पहली बार 3-3 रुपये का इजाफा किया था। बता दें, 15 मई से तीन बार में अबतक पेट्रोल और डीजल का रेट दिल्ली में करीब 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ गया है।

तेल कंपनियों को हो रहा है 1000 करोड़ रुपये का रोजाना नुकसान (Petrol Diesel News)

तीनों सरकारी कंपनियां - इंडियन ऑयल कारपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड ने कहा था कि मौजूदा परिस्थितियों में हर दिन 1000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बता दें, युद्ध शुरू होने के बाद से कच्चे तेल का रेट सातवें आसमान पर है। क्रूड ऑयल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है। मौजूदा स्थिति में अगर सुधार नहीं हुआ तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आगे भी जारी रह सकती है।

9 से 12 रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम (Petrol Diesel Rates)

इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि मौजूदा स्थिति में अभी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 9 रुपये से 12 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें, कंपनियों को राहत देने और नागरिकों को कीमतों के प्रभाव से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। लेकिन इसके बाद भी तेल कंपनियों की आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार नहीं हुआ है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।