Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 5 रुपये, डीजल 3 रुपये महंगा; इन पंप पर देनी होगी अधिक कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Petrol Diesel Price Today: नायरा एनर्जी ने पिछले दिनों पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। इसके अलावा अन्य किसी भी कंपनी की तरफ से कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। 

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 5 रुपये, डीजल 3 रुपये महंगा; इन पंप पर देनी होगी अधिक कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today: सरकार की तरफ से हुई एक्साइज कटौती के बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। तेल कंपनियों की तरफ से कोई भी कटौती नहीं की गई है। जिसकी वजह से सभी शहरों में पुराने ही रेट पर आज भी पेट्रोल और डीजल मिल रहा है। बता दें, नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। नायरा ने पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये और डीजल की कीमतों में 3 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा अन्य कंपनियों ने कोई भी बढ़ोतरी अभी तक नहीं की है।

पेट्रोल आज क्या बिक रहा है? (Petrol Rate)

मुंबई में 103.54 रुपये, बेंगलुरू में 102.96 रुपये, कोलकाता में 103.54 रुपये, हैदराबाद में 107.46 रुपये, भुवनेश्वर में 100.94 रुपये, चेन्नई में 101.23 रुपये, गुड़गांव में 95.36 रुपये, नोएडा में 94.74 रुपये, लखनऊ में 94.69 रुपये, पोर्ट ब्लेयर में 88.16 रुपये लीटर पेट्रोल बिक रहा है। कोहिमा में पेट्रोल का रेट 97.70 रुपये प्रति लीटर आज है।

डीजल का क्या रेट चल रहा है? (Diesel Rate)

लखनऊ में एक लीटर डीजल आज 87.81 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, पोर्टब्लेयर का रेट 78.05 रुपये है। हैदराबाद में 95.70 रुपये, भुवनेश्वर में 92.69 रुपये, चेन्नई में 92.39 रुपये, कोलकाता में 92.02 रुपये, बेंगलुरू में 90.99 रुपये, मुंबई में 90.03 रुपये, नोएडा में 87.81 रुपये प्रति लीटर की दर से आज डीजल बिक रहा है। बता दें, यह रेट आपको जियो-बीपी, एचपीसीएल, IOCL और बीपीसीएल के पंप पर मिलेगा। नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंप पर आपको अधिक की कीमत चुकानी होगी।

प्रीमियम पेट्रोल भी हुआ महंगा

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने पिछले सप्ताह प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। वहीं, कॉमर्शियल डीजल का रेट 22 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया गया था।

सरकार ने की एक्साइज ड्यूटी में कटौती

केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को राहत देते हुए एक्साइज पेट्रोल और डीजल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। सरकार ने 10-10 रुपये एक्साइज ड्यूटी को घटाया है। जिसके बाद अब डीजल पर जीरो टैक्स है। वहीं, पेट्रोल पर 3 रुपये का टैक्स है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,