नेपाल, पाकिस्तान के मुकाबले सबसे सस्ता पेट्रोल भारत में, आखिर कब तक?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Price Today: नेपाल से लेकर बांग्लादेश तक
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है
  • पाकिस्तान और श्रीलंका तक में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन हैरत की बात यह है भारत में अभी दाम नहीं बढ़े
  • क्या चुनाव बाद बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?
नेपाल, पाकिस्तान के मुकाबले सबसे सस्ता पेट्रोल भारत में, आखिर कब तक?

Petrol Diesel Price Today: पड़ोसी देशों के मुकाबले भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल भारत में है। नेपाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 137.12 रुपये तक पहुंच गई है। बंग्लादेश में भी पेट्रोल 106.85 रुपये लीटर है। जबकि, म्यांमार में 147.54 रुपये। भूटान में पेट्रोल 102.78 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। पाकिस्तान में 123.05 और चीन में 131.13 रुपये लीटर है। श्रीलंका में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 134.60 रुपये पर पहुंच गई है, लेकिन भारत में पेट्रोल की औसत कीमत 101 रुपये लीटर है।

दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है। कच्चा तेल एक बार फिर 100 डॉलर के पार पहुंच गया है। ऐसे में हांगकांग में पेट्रोल सबसे महंगा 387.26 रुपये लीटर है। इजरायल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 258.60 रुपये पड़ रही है। सबसे बड़ी राहत की बात भारत के उपभोक्ताओं के लिए है। पश्चिम बंगाल में चुनाव के चलते आम पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बदले हैं।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

होर्मूज संकट के बीच ब्लूमबर्ग के मुताबिक आज बढ़त के साथ ब्रेंट क्रूड वायदा 102.52 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 93.44 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। बता दें महंगाई को कंट्रोल करने के लिए मोदी सरकार ने पिछले दिनों पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर घटा दी थी। फिर भी सरकारी कंपनियों को प्रति लीटर पेट्रोल पर 25 रुपये और डीजल पर 105 रुपये का नुकसान हो रहा है।

दिल्ली से महंगा है कोलकाता में पेट्रोल-डीजल

दिल्ली के मुकाबले पश्चिम बंगाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 10 रुपये अधिक है। आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में ₹ 104.99 लीटर पेट्रोल बिक रहा है और डीजल 91.81 रुपये लीटर।

आज पश्चिम बंगाल के शहरों में पेट्रोल के दाम

कोलकाता में ₹ 104.99, कृष्णानगर में ₹ 106.07, मेदिनीपुर में ₹ 105.37, पुरुलिया में ₹ 106.05, रायगंज में ₹ 105.36, सूरी में ₹ 105.43 और तामलुक में ₹ 104.61 प्रति लीटर है।अलीपुर में पेट्रोल ₹ 104.99 प्रति लीटर, बहरामपुर में ₹ 106.12, बांकुड़ा में ₹ 105.19, बारासात में ₹ 105.24, वर्धमान में ₹ 105.33, कूचबिहार में ₹ 106.14, हुगली में ₹ 105.52, हावड़ा में ₹ 104.99, सभी शहरों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

क्या चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल हो जाएगा महंगा?

Macquarie Group ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पेट्रोल पर कंपनियों को 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। इस रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा होने की संभावना है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।