Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के चेक करें आज के रेट, जानें क्यों लग रही पंपों पर लाइन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Price Today: शहर दर शहर पेट्रोल पंपों पर पैनिक बाइंग के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं
  • इस बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रोजाना की तरह पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं
  • जबकि, ईरान-इजरायल युद्ध के बीच कच्चा तेल 100 डॉलर के पार है
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के चेक करें आज के रेट, जानें क्यों लग रही पंपों पर लाइन

Petrol Diesel Price Today: शहर दर शहर पेट्रोल पंपों पर पैनिक बाइंग के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। इस बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रोजाना की तरह पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। जबकि, ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के बीच कच्चा तेल 100 डॉलर के पार है। ब्रेंट क्रूड आज सुबह सवा छह बजे के करीब 107.10 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। जबकि, WTI क्रूड 93.73 डॉलर प्रति बैरल पर है।

पेट्रोल-डीजल के क्या हैं आज के रेट

पेट्रोल-डीजल के उपभोक्ताओं के लिए आज शुक्रवार को भी राहत है। इंडियन ऑयल, HPCL, भारत पेट्रोलियम समेत ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़ाए हैं। आज 27 मार्च की सुबह छह बजे जारी रेट के मुताबिक दिल्ली में सामान्य पेट्रोल की रिटेल कीमत ₹94.77 और डीजल 87.67 रुपये लीटर है। जबकि, XP95 पेट्रोल 101.89 और XG डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर है। बता दें मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹2 प्रति लीटर घटाए गए थे। इसके बाद अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दो दिन में पेट्रोल-डीजल की बिक्री में उछाल

कुशीनगर के एक पेट्रोल पंप पर लगी भीड़

इंडियन ऑयल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि देशभर में पेट्रोल और डीजल की मांग में हाल के दिनों में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। पिछले दो दिनों में बिक्री में अखिल भारतीय स्तर पर 15% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि कुछ स्थानों पर यह औसत दैनिक बिक्री की तुलना में 50% से अधिक तक पहुंची है।

भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले शहर

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹82.46 प्रति लीटर

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹90.87 प्रति लीटर

सिलवासा, दादरा और नगर हवेली: ₹92.37 प्रति लीटर

दमन, दमन और दीव: ₹92.55 प्रति लीटर

हरिद्वार, उत्तराखंड: ₹92.78 प्रति लीटर

रुद्रपुर, उत्तराखंड: ₹92.94 प्रति लीटर

उना, हिमाचल प्रदेश: ₹93.27 प्रति लीटर

देहरादून, उत्तराखंड: ₹93.35 प्रति लीटर

नैनीताल, उत्तराखंड: ₹93.41 प्रति लीटर

स्रोत: इंडियन ऑयल

भारत में सबसे सस्ता डीजल बेचने वाले शहर

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹78.05 प्रति लीटर

इटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹80.38 प्रति लीटर

जम्मू, जम्मू और कश्मीर: ₹81.32 प्रति लीटर

संबा, जम्मू और कश्मीर: ₹81.58 प्रति लीटर

कठुआ, जम्मू और कश्मीर: ₹81.97 प्रति लीटर

उधमपुर, जम्मू और कश्मीर: ₹82.15 प्रति लीटर

चंडीगढ़: ₹82.44 प्रति लीटर

राजौरी, जम्मू और कश्मीर: ₹82.64 प्रति लीटर

स्रोत: इंडियन ऑयल

अफवाहों पर न दें ध्यान

सरकार ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। सटीक और प्रमाणित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति और स्टॉक की स्थिति पर निरंतर नज़र रखने के लिए मंत्रालय द्वारा 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। केंद्र सरकार से संबंधित किसी भी प्रकार की संदिग्ध खबर, वीडियो या तस्वीर PIB Fact Check को भेजिए, वास्तविकता बताएंगे -

व्हाट्सएप: +91 8799711259

ईमेल: factcheck@pib.gov.in

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।