हफ्ते भर में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, तेल कंपनियों के शेयरों में लौटी रौनक
मुख्य बातें
- एक हफ्ते से कम में दूसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं
- मंगलवार को पेट्रोल-डीजल प्रति लीटर करीब 90 पैसे महंगा हुआ है
- इससे पहले, पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) के शेयरों में मंगलवार को अच्छी तेजी आई है। एक हफ्ते से कम में दूसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं, उसी के बाद इन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। HPCL, BPCL और IOCL के शेयर मंगलवार को 3 पर्सेंट से ज्यादा तक उछल गए हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में मंगलवार को करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
3% से ज्यादा उछल गए HPCL और BPCL के शेयर
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (HPCL) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPCL) के शेयरों में मंगलवार को 3 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के शेयर 3 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 289.55 रुपये पर पहुंच गए। वहीं, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर भी मंगलवार को BSE में 3 पर्सेंट से ज्यादा के उछाल के साथ 372.25 रुपये पर पहुंच गए।
81% बढ़ा है इंडियन ऑयल का मुनाफा, शेयरों में भी 3% की तेजी
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) का मुनाफा चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 81 पर्सेंट बढ़ा है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का कंसॉलिडेटेड मुनाफा चौथी तिमाही में 15,176.08 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 8,367.63 करोड़ रुपये था। 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 7 पर्सेंट बढ़कर 2.36 लाख करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए हर शेयर पर 12.5 पर्सेंट का फाइनल डिविडेंड रिकमंड किया है।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर मंगलवार को BSE में करीब 3 पर्सेंट की तेजी के साथ 136.15 रुपये पर पहुंच गए हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 188.90 रुपये है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 145 रुपये है।
पेट्रोल और डीजल की अब इतनी हुई कीमत
मंगलवार को की गई बढ़ोतरी से पहले सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में प्रति लीटर 3-3 रुपये की बढ़ोतरी की थी। दिल्ली में अब पेट्रोल बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। चार मेट्रो शहरों में कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में सबसे ज्यादा उछाल आया है। कोलकाता में पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 109.70 रुपये हो गए हैं। वहीं, डीजल 96.07 रुपये पर पहुंच गया है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


