Petrol Diesel Rates Today: कच्चे तेल के दाम धड़ाम फिर भी पेट्रोल-डीजल और LPG के क्यों कम नहीं हुए दाम?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Rates Today: ब्रेंट क्रूड कभी 120 डॉलर के पार था और आज घटकर 77 डॉलर प्रति बैरल के भी नीचे आ गया है
  • इसके बावजूद न तो पेट्रोल सस्ता हुआ और न ही डीजल के दाम कम हुए
  • आखिर क्यों नहीं कम हो रहे दाम, क्या कह रही सरकार?
Petrol Diesel Rates Today

ईरानी कच्चे तेल के निर्यात पर लगे प्रतिबंधों में 60 दिनों की अस्थायी अमेरिकी छूट से ब्रेंट क्रूड मंगलवार को करीब 77 डॉलर प्रति बैरल के भी नीचे आ गया है। वहीं WTI 73 डॉलर प्रति बैरल के नीचे है। इसबीच भारत में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के नए रेट भी जारी हो गए हैं। आज न तो पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं और ही एलपीजी सिलेंडरों की। दिल्ली में आज भी घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ₹942 और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत ₹3,113.50 है। जबकि, पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये पर स्थिर है।

भारत को क्या होगा फायदा

भारत 2019 तक ईरान से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदता था, लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद उसे खरीद बंद करनी पड़ी थी। अब यह छूट भारत के लिए ईरानी तेल बाजार में वापसी का अवसर बन सकती है। ईरान आमतौर पर एशियाई खरीदारों को आकर्षक शर्तों और छूट पर तेल उपलब्ध कराता रहा है। भारत का आयात बिल 2016 में 231 अरब डॉलर था जो कि इस युद्ध में पैदा हुए संकट की वजह से बढ़कर 388 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है।

ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत

भारत अपनी जरूरत का लगभग 85% कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में जितने अधिक स्रोत उपलब्ध होंगे, ऊर्जा सुरक्षा उतनी मजबूत होगी। ईरान की वापसी से भारत की रूस, सऊदी अरब, इराक और यूएई पर निर्भरता कुछ कम हो सकती है।

दिल्ली से कोलकाता तक क्या हैं फ्यूल के रेट

भारत की सरकारी ऑयल माार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। जबकि, चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये है।

Petrol diesel lpg rates today 24 june

मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के दाम 111.21 और डीजल की कीमत 97.83 रुपये है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। पटना में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 112.70 रुपये और डीजल का दाम 99.87 रुपये है।

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल के आज के रेट

लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत आज 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर है। अयोध्या में पेट्रोल 102.4 और डीजल 97.87 रुपये लीटर है। इंदौर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 114.61 और डीजल की 99.70 रुपये है। भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल की 99.74 पर है। रायपुर पेट्रोल 107.96 और डीजल 101.17 रुपये लीटर है।

क्यों कम नहीं हो रहे पेट्रोल-डीजल के रेट

पिछले दिनों केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कहा था कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिर गई हैं, लेकिन उपभोक्ताओं को कीमतों में तत्काल कमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

गोपी ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने पर ईंधन की कीमतों में तुरंत कमी नहीं की जा सकती है, क्योंकि सस्ते तेल की खरीद और भारत तक परिवहन में समय लगता है। सस्‍ता कच्‍चा तेल मार्केट में पहुंचने में समय लगेगा, क्‍योंकि सस्ते कच्चे तेल को होर्मुज के रास्ते भारत तक पहुंचन होगा, जिसके बाद रिफाइन‍िंग में समय लगेगा और फिर धीरे-धीरे करके स्थिति सामान्‍य होगी।”

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।