पेट्रोल-डीजल के रेट जारी, पाकिस्तान ने तो बढ़ा दिया, क्या अब भारत की बारी?
मुख्य बातें
- Petrol Diesel Rates Today: तेल के दाम बढ़ते ही पाकिस्तान ने तुरंत इसका बोझ अपनी जनता पर डाल दिया और ईंधन के दाम में इजाफा कर दिया
- आज भारत की सरकारी कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के रेट जारी की हैं…

Petrol Diesel Rates Today: ईरान- अमेरिका में जारी जंग के कारण कच्चे तेल के बाजार में हड़कंप मच गया है। अमेरिकी हमलों के बाद ब्रेंट क्रूड $78.96 प्रति बैरल पर पहुंच गया। तेल के दाम बढ़ते ही पाकिस्तान ने तुरंत इसका बोझ अपनी जनता पर डाल दिया और ईंधन के दाम में इजाफा कर दिया। जबकि, भारत में अभी राहत है। पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम नहीं बढ़े हैं।
कितना महंगा हुआ पाकिस्तान में तेल: पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल के दाम में 13.18 रुपये (पाकिस्तानी रुपया) प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल में 13.80 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 310.71 रुपये और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 323.30 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
फरवरी से शुरू हुआ था बढ़ने का सिलसिला: हालिया बढ़ोतरी के बावजूद दोनों ईंधन अपने रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे बने हुए हैं। 3 अप्रैल को डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर के ऑल-टाइम हाई स्तर पर पहुंच गई थी। ईंधन की कीमतों में यह तेजी 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद देखने को मिली थी, जब डीजल 281 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर था। वहीं दूसरी ओर, पेट्रोल की कीमत भी 3 अप्रैल को 458.41 रुपये प्रति लीटर के हाई पर पहुंच गई थी, जिसकी शुरुआत मार्च के पहले हफ्ते में 266 रुपये प्रति लीटर से हुई थी।
जब दुनिया के देश बढ़ा रहे थे दाम तो भारत में राहत थी
ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के दौरान जब कच्चे तेल के दाम अंधाधुंध बढ़ रहे तो श्रीलंका, म्यांमार, भूटान, पाकिस्तान, बंग्लादेश, चीन, नेपाल जैसे पड़ेसियों के साथ-साथ दुनिया के तमाम देश महंगाई बोझ जनता पर डाल रहे थे। उस समय भारत में चुनाव चल रहे थे और पूरे 76 दिन तक पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े।
सरकार ने सारा बोझ अपने ऊपर लिया और यहां तक पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी भी 10-10 रुपये कम कर दिया। चुनाव खत्म होने के बाद मई में तेल की कीमतें चार बार में 7.50-7.50 रुपये बढ़े।
भारत में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
दिल्ली: पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर
अयोध्या: पेट्रोल 102.4 और डीजल 99.27 रुपये लीटर
भोपाल: पेट्रोल 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर
इंदौर: पेट्रोल 114.61 और डीजल की 99.70 रुपये लीटर
कोलकाता: पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये लीटर
चेन्नई: पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर
मुंबई: पेट्रोल 111.21 और डीजल 97.83 रुपये लीटर
जयपुर: पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर
पटना: पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये लीटर
इनपुट:ब्लूमबर्ग
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


