पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर के रेट अपडेट, पड़ोसी देशों में कीमतें आसमान पर

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

Petrol Diesel LPG Price Today: होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ने के बीचऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के रेट जारी कर दी हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में ₹104.99 लीटर पेट्रोल बिक रहा है।

पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर के रेट अपडेट, पड़ोसी देशों में कीमतें आसमान पर

LPG, Petrol Diesel Rate Today: होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ गया है। तेल और गैस सप्लाई पर संकट बढ़ सकता है, जिसका असर अब भारत समेत कई देशों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इन बुरी खबरों के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के रेट जारी कर दी हैं। राहत की बात यह है कि आज पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के रेट में कोई बदलवा नहीं हुआ है।

आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में ₹104.99 लीटर पेट्रोल बिक रहा है। जबकि, डीजल 91.81 रुपये लीटर। दिल्ली के मुकाबले पश्चिम बंगाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 10 रुपये अधिक है।

आज पश्चिम बंगाल के शहरों में पेट्रोल के दाम

अलीपुर में पेट्रोल 104.99 रुपये प्रति लीटर, बहरामपुर में 106.12, बांकुड़ा में 105.19, हावड़ा में 104.99, कोलकाता में 104.99, कृष्णानगर में 106.07, मेदिनीपुर में 105.37, पुरुलिया में 106.05, रायगंज में 105.36, सूरी में 105.43, बारासात में 105.24, वर्धमान में 105.33, कूचबिहार में 106.14, हुगली में 105.52 और तामलुक में 104.61 रुपये प्रति लीटर है। सभी शहरों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पड़ोसी देशों में पेट्रोल के ताजा रेट

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत के पड़ोसी देशों से तुलना करें तो इंडिया में अभी राहत है। यहां पेट्रोल का औसत प्राइस 101 रुपये लीट है। भूटान में पेट्रोल 102.78 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। पाकिस्तान में पेट्रोल का रेट 133.56 से 136.75 पर पहुंच गया है। एक हफ्ते में पेट्रोल का रेट चीन में 125.71 रुपये लीटर से अब 126.46 रुपये पर पहुंच गया है।

श्रीलंका में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 135.13 रुपये से 139.65 रुपये पर पहुंच गई है। हालांकि, नेपाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 137.13 रुपये से घटकर 135.41 रुपये पर आ गई है। जबकि, बंग्लादेश में पेट्रोल 107.78 रुपये लीटर से बढ़कर 108.49 रुपये पर पहुंच गया है। दूसरी ओ, म्यांमार में पेट्रोल 147.25 रुपये से घटकर अब 141.40 रुपये पर आ गया है।

एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट

14.2 किलो वाला सिलेंडर सबसे अधिक घरों में इस्तेमाल होता है। आज दिल्ली में यह एलपीजी सिलेंडर ₹913 में मिल रहा है। वहीं छोटे परिवार या अस्थायी उपयोग के लिए 5 किलोग्राम का सिलेंडर ₹339 में उपलब्ध है।

आगरा में घरेलू सिलेंडर 924.50 , गोरखपुर में 975.00, लखनऊ में 950.50 और कानपुर में 928 रुपये का है। दूसरी ओर देहरादून में 932, बेंगलुरु में 915.50, अंडमान में 989, इंदौर में 941 रुपये का है। जबकि हैदराबाद घरेलू सिलेंडर 965 और रायपुर में 984.50 रुपये का है।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम

दिल्ली: ₹3,071.50

मुंबई: ₹3,024

कोलकाता: ₹3,202

चेन्नई: ₹3,237

बेंगलुरु: ₹3,152

अहमदाबाद: ₹3,091

पुणे: ₹3,084

आगरा: ₹3125.5

गोरखपुर:₹3255.5

लखनऊ: ₹3194

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,