इधर कच्चे तेल के बढ़े दाम, उधर पेट्रोल-डीजल, LPG-CNG के जारी हुए रेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Petrol, Diesel, LPG, CNG: कच्चे तेल की कीमतें 83 डॉलर के पार चली गई हैं
  • पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की खपत के भी आंकड़े आ गए हैं
  • देश में आज ईंधन के रेट में क्या बदलाव आया है, जानें यहां…

Petrol Diese Rates
इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पंप पर सिलेंडर लिए तेल भरवा रहा युवक।

होर्मुज में ईरान के हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आग लगी है। आज शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब ब्रेंट क्रूड 1.26 प्रतिशत उछलकर 83.53 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इस बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी रोजाना की तरह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। राहत की बात यह है कि दोनों ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

खबर ईंधन की खपत को लेकर भी है। भारत में जुलाई 2026 के महीने में ईंधन की खपत पिछले महीने (जून) की तुलना में लगभग 3% बढ़कर 1.992 करोड़ मीट्रिक टन हो गई। यह मार्च 2026 के बाद का सबसे उच्च स्तर है। यह जानकारी तेल मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ (PPAC) द्वारा जारी आंकड़ों से मिली है।

पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं

दिल्ली में आज भी पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर बिक रहा है। देश के अन्य शहरों के पेट्रोल-डीजल के रेट जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...

पेट्रोल के आज के रेट (सभी शहर)

डीजल के आज के रेट (सभी शहर)

पेट्रोल-डीजल की खपत बढ़ी

जुलाई में पेट्रोल की बिक्री जून की तुलना में 0.8% और पिछले साल की तुलना में 9.2% अधिक रही। जबकि, डीजल की खपत पिछले साल (जुलाई 2025) की तुलना में तो 10% बढ़ी, लेकिन जून 2026 की तुलना में यह 6% घट गई। यह फरवरी 2026 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

मार्च में पेट्रोल-डीजल को लेकर पंपों पर खूब भीड़ लगती थी।

LPG सिलेंडर के रेट में भी कोई बदलाव नहीं

1 अगस्त के बाद अब तक एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं आया है। बता दें अगस्त के पहले दिन कमर्शियल सिलेंडर के दाम 200 रुपये तक कम हुए थे। अभी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 942 रुपये और कमर्शियल 2738 रुपये का है।

कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 968 और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2872.50 रुपये का है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 2691.50 रुपये और घरेलू 941.50 रुपये है। इसी तरह चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 2906 और घरेलू 957.50 रुपये है।

ईरान युद्ध के पहले फेज में गैस एजेंसियों पर सुबह से ही कतारें लगती थीं।

एलपीजी की खपत : जुलाई में इसकी खपत महीने-दर-महीने (जून से) 7.5% से अधिक बढ़कर 23.5 लाख टन हो गई, जो मार्च के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। हालांकि, सालाना आधार पर (जुलाई 2025 की तुलना में) यह लगभग 16% कम है।

सीएनजी के आज के रेट

मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 91.58 रुपये तथा महोबा, बांदा व चित्रकूट में 89.42 रुपये प्रति किलोग्राम है। राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में 92.44 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं हरियाणा में कैथल 88.43 रुपये, गुरुग्राम 88.12, रेवाड़ी 87.70 तथा करनाल 87.43 रुपये प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है।

दिल्ली और आसपास सीएनजी 83.09 रुपये किलो मिल रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश में सबसे महंगा सीएनजी कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 94.42 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है। इसके बाद हापुड़ में 92.70 रुपये, जबकि नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में 91.70 रुपये प्रति किलोग्राम है।

इनपुट: रॉयटर्स

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़इधर कच्चे तेल के बढ़े दाम, उधर पेट्रोल-डीजल, LPG-CNG के जारी हुए रेट