Petrol Diesel Rates Today: पेट्रोल-डीजल के 10 जुलाई के रेट जारी, दिल्ली से पटना तक 'राहत'
मुख्य बातें
- Petrol Diesel Rates Today: दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर बिक रहा है
- मुंबई में यही पेट्रोल 111.21 और डीजल 97.83 रुपये लीटर है

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां HPCL, IOCL और भारत पेट्रोलियम ने आज पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। राहत की बात यह है कि कच्चा तेल 76 डॉलर प्रति बैरल के पार होने के बावजूद दिल्ली से पटना तक पेट्रोल-डीजल के रेट में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें एक बैरल कच्चे तेल में अगर 10 डॉलर की बढ़ोतरी होती है तो इसकी वजह से भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को करीब 6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान होता है।
ईरान-अमेरिका में तनाव और होर्मुज में एक बार फिर दिक्कतें बढ़ने की वजह से कच्चे तेल की कीमतें तेजी से 80 डॉलर प्रति बैरल की ओर बढ़ने लगी थीं। हालांकि, आज दाम बढ़ने की रफ्तार थोड़ी कम हुई है, लेकिन ब्रेंट अभी 76 डॉलर के पार है।
ब्लूमबर्ग के मुताबिक 10 जुलाई को सुबह सवा छह बजे के करीब ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत गिरकर 76.07 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। जबकि, WTI क्रूड के दाम में 0.22 प्रतिशत की गिरावट पर है और यह 71.86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
कच्चे तेल की सप्लाई पर सीमित असर
केप्लर के एनालिस्ट सुमित रितोलिया के अनुसार, भारत के कच्चे तेल के आयात पर इसका फिलहाल बड़ा असर नहीं दिख रहा है, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय रिफाइनरियों ने अपने तेल स्रोतों में विविधता ला ली है। भारतीय रिफाइनरियों ने अपनी डायवर्सिफायड इंपोर्ट पोर्टफोलियो के जरिए सप्लाई को सफलतापूर्वक बनाए रखा है।
उन्होंने बताया कि रूस आज भी भारत के कच्चे तेल आयात में बड़ी हिस्सेदारी रखता है, वहीं सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से वैकल्पिक रास्तों के जरिए मिलने वाली सप्लाई भी सुरक्षा प्रदान करती है। इसके अलावा, पश्चिमी अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के कच्चे तेल ने भी रिफाइनरी फीडस्टॉक को और अधिक विविध बनाया है।
पेट्रोल-डीजल के आज 10 जुलाई के रेट
आज 10 जुलाई को पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर बिक रहा है। मुंबई में यही पेट्रोल 111.21 और डीजल 97.83 रुपये लीटर है।
अयोध्या में पेट्रोल 102.4 और डीजल 99.27 रुपये लीटर है। दूसरी ओर लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये का है। भोपाल में पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है। जबकि, इंदौर में पेट्रोल भोपाल से 4 पैसा कम 114.61 और डीजल की 99.70 रुपये लीटर।
कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये लीटर है तो चेन्नई में पेट्रोल के दाम 107.77 रुपये और डीजल के 99.55 रुपये लीटर हैं। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। जबकि, पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये लीटर।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


