₹20 तक बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से ब्रोकरेज को डर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • ब्रोकरेज का अनुमान है कि शुरुआती तौर पर कीमतों में ₹10 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो सकती है
  • अगर अगले दो से तीन तिमाहियों तक क्रूड ऑयल की कीमतें $100 प्रति बैरल से ऊपर बनी रहती हैं तो कीमतों में और भी बढ़ोतरी हो सकती है
Petrol And Diesel Cars Face Ban in Mumbai

कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से उछाल आया है। इस माहौल के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफे की आशंका बढ़ गई है। Emkay ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के विश्लेषकों का मानना ​​है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लंबे समय तक बंद रहने से सरकार को खुदरा ईंधन की कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। शुरुआती तौर पर कीमतों में ₹10 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर अगले दो से तीन तिमाहियों तक क्रूड ऑयल की कीमतें $100 प्रति बैरल से ऊपर बनी रहती हैं तो कीमतों में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। अगले तीन से छह महीनों में खुदरा ईंधन की कीमतें ₹18–20 प्रति लीटर तक बढ़ सकती हैं। बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लंबे समय से बंद पड़ा है।

क्या है Emkay की रिपोर्ट में

Emkay ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा- शुरुआती तौर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, इससे तेल कंपनियों के घाटे की पूरी भरपाई नहीं हो पाएगी लेकिन कीमतों में बहुत अधिक बढ़ोतरी से भारी महंगाई का दबाव और व्यापक आर्थिक जोखिम पैदा हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अगर मध्यम अवधि में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं तो कीमतों में और भी सोच-समझकर बढ़ोतरी किए जाने की संभावना है।

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि यह संकट कुछ समय के लिए है। भारत की क्रूड बास्केट अभी लगभग 110 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही है। इन स्तरों पर तेल कंपनियों के लिए पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर लगभग ₹18–20 की अंडर-रिकवरी का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया है- हमें इस बात की बहुत कम संभावना दिखती है कि पूरा बोझ उपभोक्ताओं पर डाला जाएगा। कीमतों में अचानक बढ़ोतरी से ग्रोथ रफ्तार पर असर पड़ सकता है और इसके कई दूरगामी परिणाम हो सकते हैं। इससे टैक्स कलेक्शन में कमी और राजकोषीय दबाव में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

Emkay Global का अनुमान है कि ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण कई क्षेत्रों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसमें ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं। इन पर नकारात्मक असर पड़ने की संभावना है। हालांकि Ather एनर्जी जैसी इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनियों को फायदा हो सकता है। इसके अलावा, महिंद्रा & महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज, श्रीराम फाइनेंस और चोलामंडल इन्वेस्टमेंट जैसी कंपनियों पर दबाव पड़ सकता है।

VRL Logistics, डेल्हीवरी, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस और TCI एक्सप्रेस जैसी कंपनियों के मुनाफे में कमी आने की उम्मीद है। वहीं, Hindalco इंडस्ट्रीज और जिंदल स्टील पर कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण बुरा असर पड़ सकता है। वरुण बेवरेज, QSR ऑपरेटर और मेट्रो ब्रांड्स को मांग में कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, इंडस टावर्स को भी परोक्ष रूप से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़₹20 तक बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से ब्रोकरेज को डर