पेट्रोल-डीजल खरीदने वालों को बड़ा तोहफा, LPG सिलेंडर पर भी जबरदस्त स्कीम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • इंडियन ऑयल (IndianOil) अपने ग्राहकों के लिए एक बोनस स्कीम चला रही है
  • इस स्कीम के तहत ग्राहक अपने ईंधन खर्च को बचत में बदल सकते हैं और सभी लेनदेन पर बचत का लाभ ले सकते हैं
पेट्रोल-डीजल खरीदने वालों को बड़ा तोहफा, LPG सिलेंडर पर भी जबरदस्त स्कीम

पेट्रोल और डीजल के अलावा एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल (IndianOil) अपने ग्राहकों के लिए एक बोनस स्कीम चला रही है। इस स्कीम के तहत ग्राहक अपने ईंधन खर्च को बचत में बदल सकते हैं और सभी लेनदेन पर बचत का लाभ ले सकते हैं। आइए डिटेल जान लेते हैं।

क्या है डिटेल!

इंडियन ऑयल XTRAREWARDS लॉयल्टी प्रोग्राम चला रही है। इस योजना के तहत ग्राहक ईंधन खरीद पर रिवॉर्ड पॉइंट्स अर्जित कर सकते हैं और उन्हें अलग-अलग तरह की सुविधाओं और गिफ्ट के लिए भुना सकते हैं। कंपनी के अनुसार, इस कार्यक्रम में ऑनलाइन नामांकन पूरी तरह निःशुल्क है।

योजना के तहत प्रत्येक 75 रुपये के खर्च पर 1 रिवॉर्ड पॉइंट दिया जाता है। कंपनी ग्राहकों के जन्मदिन पर 100 बोनस पॉइंट्स भी देती है। बता दें कि एक XTRAREWARDS पॉइंट का मूल्य 30 पैसे के बराबर माना जाता है। अर्जित पॉइंट्स का उपयोग मुफ्त ईंधन, आकर्षक उपहारों और अलग तरह के ई-वाउचर्स के लिए किया जा सकता है।

कहां इस्तेमाल कर सकते हैं?

ग्राहक इन पॉइंट्स को अमेजन, Domino’s, अपोलो फार्मेसी, BookMyShow और BigBasket जैसे लोकप्रिय ब्रांडों के वाउचर प्राप्त करने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, इंडियनऑयल के इंडेन LPG सिलेंडर की खरीद में भी इन पॉइंट्स का उपयोग संभव है।

इसके अलावा, इंडियन ऑयल समय-समय पर विशेष ऑफर लेकर आती है। इन सभी लेनदेन और ऑफर्स की जानकारी ग्राहकों को SMS अलर्ट के माध्यम से भेजी जाती है। बता दें कि XTRAREWARDS कार्ड और सेवाएं देशभर के इंडियन ऑयल आउटलेट्स पर स्वीकार की जाती हैं। ग्राहकों की सहायता के लिए 24x7 हेल्पडेस्क और ग्राहक सेवा सुविधा भी उपलब्ध है।

कैसे बनेगा प्वाइंट्स?

रिवॉर्ड प्वाइंट के लिए इंडियन ऑयल रिटेल आउटलेट पर जाएं। ईंधन भरवाने के बाद PoS टर्मिनल पर अपना कार्ड स्वाइप करें या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें। इसके साथ ही ईंधन की खरीद पर तुरंत रिवॉर्ड पॉइंट्स मिल जाएगा। वहीं, रिवार्ड प्वाइंट को रिडीम करने के लिए ईंधन भरवाने के बाद PoS टर्मिनल पर अपना कार्ड स्वाइप करना होगा या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना अनिवार्य है। अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स को रिडीम करने के लिए OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।

बता दें कि XTRAREWARDS कस्टमर देश भर में फैले 200 से अधिक अलायंस पार्टनर्स के नेटवर्क से खास ऑफर और डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। इसमें ट्रैवल, एंटरटेनमेंट, हेल्थ, हॉस्पिटैलिटी, फूड और बेवरेजेज, ऑटोमोबाइल और ऐसी ही कई और कैटेगरी शामिल हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,