पेट्रोल की कीमतों में कटौती, डीजल के भी दाम घटे, चेक करें यहां की रेट लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की गई है
  • पेट्रोल की कीमत में 0.58 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत में 0.17 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है
Petrol price
पेट्रोल और डीजल पर बड़ा फैसला

कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बीच भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। हालांकि, भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 0.58 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत में 0.17 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। पेट्रोलियम डिवीजन की एक अधिसूचना के अनुसार नई कीमतें 29 अगस्त से 31 अगस्त तक लागू रहेंगी।

क्या है नई कीमतें?

इस बदलाव के बाद पेट्रोल की खुदरा कीमत 342.02 रुपये प्रति लीटर होगी जबकि हाई-स्पीड डीजल की कीमत 371.44 रुपये प्रति लीटर होगी। सरकार पेट्रोल पर 114 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 100 रुपये प्रति लीटर का टैक्स और ड्यूटी लगाती रहेगी। HSD की कीमत 3 अप्रैल को दर्ज किए गए 520.35 रुपये के उच्चतम स्तर से नीचे आई है। 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद इसकी कीमत 281 रुपये प्रति लीटर से बढ़ना शुरू हुई थी। मार्च के पहले सप्ताह में 266 रुपये से बढ़ना शुरू होने के बाद पेट्रोल की कीमत 3 अप्रैल को 458.41 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।

बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच फिर से तनाव बढ़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए अब ईंधन की कीमतें दैनिक आधार पर तय की जा रही हैं। सरकार मार्च की शुरुआत से ही ईंधन की कीमतों में साप्ताहिक बदलाव की घोषणा कर रही थी। इसके साथ ही मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण तेल की आपूर्ति में संभावित रुकावट के बीच ईंधन बचाने के उपाय भी कर रही थी।

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों हर दिन तय होती हैं। 29 अगस्त को भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहीं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने आखिरी बार 25 मई को कीमतों में बड़ा बदलाव किया था। नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक तेल की कीमतें इस हफ्ते गिर सकती हैं और पिछले दो हफ़्तों से जारी बढ़त का सिलसिला टूट सकता है। ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ़्यूचर्स 0.3% गिरकर 25 सेंट की कमी के साथ 0035 GMT पर लगभग $89.45 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स भी 0.3% गिरकर 22 सेंट की कमी के साथ लगभग $83.31 पर ट्रेड कर रहा था।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़पेट्रोल की कीमतों में कटौती, डीजल के भी दाम घटे, चेक करें यहां की रेट लिस्ट