पेट्रोल पर 20 रुपये, डीजल पर ₹50 लीटर का नुकसान, तेल कंपनियों को हर दिन हो रहा ₹2000 करोड़ का घाटा
तेल कंपनियों को एक लीटर पेट्रोल पर 20 रुपये और डीजल पर 50 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिसकी वजह से रोजाना 2000 करोड़ रुपये पेट्रोल और डीजल पर अधिक खर्च हो रहे हैं।
Crude Oil price: कच्चे तेल की कीमतें इस समय युध्द की वजह उपजी परिस्थितियों सातवें आसमान पर हैं। जिसकी वजह से तेल कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। Systematix Institutional Equities ने अपनी रिपोर्ट में शुक्रवार को बताया कि भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड और इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड को एक लीटर पेट्रोल पर 20 रुपये और डीजल पर 50 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिसकी वजह से रोजाना 2000 करोड़ रुपये पेट्रोल और डीजल पर अधिक खर्च हो रहे हैं। अनुमान है कि पेट्रोल पर 350 करोड़ रुपये और डीजल पर 350 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। बता दें, केंद्र सरकार ने कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद भी घरेलू स्तर पर दाम में कोई इजाफा नहीं किया है।
110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था दाम
युध्द शुरू होने से पहले कच्चे तेल की कीमत 69 से 60 डॉलर प्रति बैरल थी। जोकि युद्ध के बाद 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गया। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता प्रभावित होने के बाद भारत में तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। मौजूदा समय में भारत अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत तेल आयात करता है।
भारत के पास पर्याप्त भंडारण
तेल के मोर्चे पर भारत को बहुत चिंता नहीं हो रही है। सरकार ने पहले ही 70 दिन का रिजर्व बनाए रखा था। वहीं, 20 दिन का इमरजेंसी रिजर्व भी है। ऐसे में तेल की सप्लाई बाधित होने के बाद भी देश में इसकी किल्लत नहीं होने वाली है।
रूस से और तेल खरीदेगा भारत
तेल की सप्लाई के लिए भारत के लिए पिछले कई साल से रूस अहम साझेदार बनकर उभरा है। बीते दिनों अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद भारत ने रूस से तेल इंपोर्ट में कटौती शुरू कर दी थी। लेकिन अब छूट मिलने के बाद एक बार फिर से भारत, रूस से अधिक तेल इंपोर्ट करता हुआ दिखाई देगा।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


