पेट्रोल पर 1.5 रुपये और डीजल पर 3 रुपये की टैक्स कटौती का सरकार ने किया ऐलान, 1 जून से लागू होगा फैसला

मिंट
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Export Duty Cut: केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को बड़ी राहत दी है
  • 1 जून से पेट्रोल, डीजल और ATF के एक्सपोर्ट पर लगने वाले टैक्स में कटौती की जाएगी
  • इसका आदेश शनिवार को जारी कर दिया गया है
पेट्रोल पर 1.5 रुपये और डीजल पर 3  रुपये की टैक्स कटौती का सरकार ने किया ऐलान, 1 जून से लागू होगा फैसला

Petrol Diesel Export Duty Cut: केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ को लेकर बड़ा फैसला किया है। शनिवार, 30 मई को सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि 1 जून से पेट्रोल, डीजल और ATF के एक्सपोर्ट पर लगने वाली ड्यूटी को घटा दिया जाएगा। पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर 1.5 रुपये प्रति लीटर, डीजल के एक्सपोर्ट पर 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। वहीं, एविएशन टरबाइन फ्यूल के एक्सपोर्ट पर लगने वाले टैक्स में 7 रुपये प्रति लीटर की कटौती सरकार ने की है। बता दें, इस कटौती का घरेलू स्तर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्योंकि सरकार ने घरेलू स्तर पर टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया है।

एक्सपोर्ट ड्यूटी में कटौती का फैसला सरकार ने ऐसे समय में किया है जब इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी सी नरमी देखने को मिल रही है।

सरकार ने इस स्पेशल टैक्स की शुरुआत 27 मार्च 2026 को की थी। पश्चिम एशिया में जारी तनाव की वजह से घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को बरकरार रखने के लिए सरकार ने टैक्स लगाया था। आखिरी बार कीमतों में 16 मई को रिवीजन किया गया था।

घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल का क्या रेट?

आज रविवार को तेल कंपनियो ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। पेट्रोल और डीजल के पुराने रेट ही बरकरार हैं। आखिरी बार सोमवार को तेल कंपनियों ने घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ाया था।

आज 31 मई कोई देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, डीजल का रेट 95.20 रुपये प्रति लीटर है। मई के महीने में पेट्रोल और डीजल का रेट करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुका है। बता दें, इस साल मई से पहले आखिरी बार पेट्रोल और डीजल का रेट 2022 में बढ़ा था।

कई शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल

देश के कई शहरों में पेट्रोल का रेट 110 रुपये के पार चला गया है। हैदराबाद में पेट्रोल का दाम 115 रुपये को भी क्रॉस कर गया है। वहीं, कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 110 रुपये से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। बता दें, सरकार ने घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी टैक्स में भी कटौती की है। जिसमें तब से कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,