Pertol Diesel Price Today: पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 100.92 रुपये, क्या आधी रात बढ़ गए तेल के दाम? यहां करें चेक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Pertol Diesel Price Today: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने तेल की कीमतों में आज शनिवार कोई इजाफा नहीं किया है
  • हैदराबाद में पेट्रोल का रेट 115.69 रुपये और भुवनेश्वर में 100.92 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है
Pertol Diesel Price Today: पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 100.92 रुपये, क्या आधी रात बढ़ गए तेल के दाम? यहां करें चेक

Pertol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों का ऐलान आज सुबह 6 बजे हो गया है। राहत की बात यह है कि तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट में आज फिर कोई बढ़ोतरी नहीं की है। आखिरी बार ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के द्वारा पिछले हफ्ते शनिवार को इजाफा किया गया था। इसके बाद से ही दाम स्थिर बने हुए हैं। इस बीच इंटरनेशनल मार्केट से अच्छी खबर आई है। कच्चे तेल की कीमतों में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, युद्ध के पूर्व स्तर से यह अब भी काफी अधिक है।

सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल कहां? (Petrol Diesel Rates)

26 मई 2026 के रेट के अनुसार हैदराबाद में पेट्रोल सबसे अधिक रेट पर बिक रहा है। इस शहर में लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 115.69 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, डीजल के लिए तिरुअनंतपुरम् में लोगों को 115.49 रुपये प्रति लीटर देने पड़ रहे हैं। दूसरी तरफ चंडीगढ़ में पेट्रोल का रेट 98.10 रुपये प्रति लीटर है। जोकि दिल्ली सहित अन्य शहरों की तुलना में काफी कम है। बता दें, भुवनेश्वर में डीजल का रेट 100.92 रुपये प्रति लीटर है।

देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल का क्या है रेट? (Petrol Price Today)

दिल्ली - 102.12 रुपये

मुंबई - 111.18 रुपये

कोलकाता - 113.47 रुपये

चेन्नई - 107.77 रुपये

गुरुग्राम - 102.77 रुपये

नोएडा - 102.12 रुपये

बेंगलुरू - 110.93 रुपये

भुवनेश्वर - 109.92 रुपये

चंडीगढ़ - 98.10 रुपये

हैदराबाद - 115.69 रुपये

जयपुर - 112.66 रुपये

लखनऊ - 102.05 रुपये

पटना - 113.35 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 115.49 रुपये

डीजल का क्या चल रहा है रेट? (Diesel Rate Today)

नई दिल्ली - 95.20 रुपये

मुंबई - 97.83 रुपये

कोलकाता - 99.82 रुपये

चेन्नई - 99.55 रुपये

गुरुग्राम - 95.444 रुपये

नोएडा - 95.56 रुपये

बेंगलुरू - 98.80 रुपये

भुवनेश्वर - 100.92 रुपये

चंडीगढ़ - 86.09 रुपये

हैदराबाद - 103.82 रुपये

जयपुर - 97.79 रुपये

लखनऊ - 95.55 रुपये

पटना - 99.36 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 104.40 रुपये

4 बार हो सका इजाफा (Petrol Diesel price hike news)

मई के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार बार इजाफा हो गया है। इस दौरान पेट्रोल और डीजल का रेट करीब 7.5 रुपये बढ़ गया है। कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बाद से तेल कंपनियों पर कीमतों को बढ़ाने का काफी दबाव था। कीमतों में इजाफे से पहले तेल कंपनियों को हर दिन 1000 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा। जोकि अब 500 करोड़ रुपये से कम हो गया है।

सरकार ने भी कीमतों को संभालने की बहुत कोशिश की। एक्साइज ड्यूटी में कटौती भी की गई। लेकिन जब इंटरनेशनल मार्केट में स्थिति सामान्य नहीं हुई उसके बाद तेल कंपनियों को यह फैसला लेना पड़ा।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,