2000 रुपये से अधिक के UPI लगने वाले MDR का खर्च दुकानदार उठाएंगे - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • UPI MDR Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लगने जा रहा एमडीआर का खर्च मर्चेंट उठाएंगे
  • ग्राहकों से यह शुल्क नहीं लिया जाएगा

2000 रुपये से अधिक के UPI लगने वाले MDR का खर्च दुकानदार उठाएंगे - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
2000 रुपये से अधिक के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4 प्रतिशत तक का एमडीआर लगेगा।

UPI MDR Updates: इस समय देश के अंदर यह बहस छिड़ी हुई है कि 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई पर प्रस्तावित शु्ल्क का भुगतान कौन करेगा? इस पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जवाब आया है। उन्होंने इन चिंताओं पर कहा है कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) का चार्ज दुकानदारों से लिया जाएगा। इसका भुगतान ग्राहक नहीं करेंगे। पीटीआई से बात करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि एमडीआर कोई टैक्स, सेस या फिर सरचार्ज नहीं है। यह पैसा सरकार को नहीं मिलेगा।

वित्त मंत्री ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि ग्राहक चिंतित होंगे क्योंकि हम स्पष्ट कर चुके हैं कि यह ग्राहकों को नहीं देना होगा।' उन्होंने कहा कि पहले की कार्ड पर इस तरह का एमडीआर लगता है। लेकिन उसका शुल्क ग्राहकों से मर्चेंट नहीं लेते हैं।

क्या है UPI MDR

नए फ्रेमवर्क के अनुसार 15 अक्टूबर 2026 से पर्सन टू मर्चेंट पर 2000 रुपये से अधिक की यूपीआई पर 0.40 प्रतिशत का एमडीआर लगेगा। हालांकि, एमडीआर की सीमा सरकार ने 300 रुपये तय कर दी है। इससे अधिक का एमडीआर नहीं लगेगा। वहीं, एक व्यक्ति अगर दूसरे व्यक्ति को यूपीआई पेमेंट करता है तो वह पूरी तरह से फ्री रहेगा।

जीएसटी काउंसिल में होगी MDR की चर्चा

जीएसटी काउंसिल 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर लगने वाले एमडीआर (मर्चेन्ट डिस्काउंट रेट) के ऊपर जीएसटी लगाने के संबंध में फैसला करेगी। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि सेवाओं पर जीएसटी लगता है और इस बारे में फैसला केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद करती है, जिसमें राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल होते हैं।

उन्होंने कहा, ''हमें उम्मीद है कि उपभोक्ताओं के व्यापक हित में जीएसटी परिषद यूपीआई लेनदेन पर व्यापारियों पर लगने वाले शुल्क पर 18 प्रतिशत जीएसटी पर विचार करेगी। बीमा प्रीमियम के मामले में ऐसा किया जा चुका है।''

जीएसटी परिषद की अगली बैठक सात अक्टूबर को प्रस्तावित है। सूत्रों ने यह भी संकेत दिया कि अगली बैठक में परिषद का मुख्य जोर प्रक्रिया सुधार और उसे सरल बनाने पर रहेगा। कर दरों में बदलाव पर विचार नहीं किया जाएगा।

हालांकि, कारोबारी एमडीआर पर भुगतान किए गए जीएसटी का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) ले सकते हैं। कर विशेषज्ञों के अनुसार, इससे कारोबारियों पर पड़ने वाला कुल कर बोझ कुछ कम हो सकता है।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़टैक्स/निवेश समाचार2000 रुपये से अधिक के UPI लगने वाले MDR का खर्च दुकानदार उठाएंगे - FM