यहां मिल रहा है FD पर 8% तक ब्याज, SBI और HDFC से कहीं ज्यादा, 2 जुलाई को रेट्स में हुआ बदलाव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Best FD Rates: श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड की तरफ से एचडीएफसी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तुलना में अधिक ब्याज दिया जा रहा है
  • यह बैंक 8% तक का ब्याज सीनियर सिटीजन को दे रहा है
एफडी पर यह बैंक दे रहा मोटा रिटर्न

Best FD Rates: ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से सोने-चांदी से लेकर शेयर बाजार तक, हर जगह उथल-पुथल मची हुई है। फिक्सड डिपॉजिट ही एक ऐसा निवेश है जो इनवेस्टर्स को लगातार आकर्षित करने में सफल रहा है। कुछ बैंक एफडी पर अच्छा खासा ब्याज दे रहे हैं।

कितना मिल रहा है ब्याज

श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ने एफडी की दरों में बदलाव किया है। नई दरें 2 जुलाई 2026 से प्रभावी हैं। नए रेट्स के अनुसार अब श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड की तरफ से 36 महीने से 60 महीने की एफडी पर निवेशकों को 7.50 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। पहले यह ब्याज दर 7.25 प्रतिशत था। बता दें, सीनियर सिटीजन को इसी टाइम पीरियड के लिए 8 प्रतिशत का ब्याज यहां मिल रहा है।

इसके अलावा महिलाओं को भी बैंक की तरफ से 0.05 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, ऐसे ग्राहक जो मैच्योरिटी के बाद फिर से एफडी रिन्यू करते हैं उन्हें भी श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड की तरफ से 0.15 प्रतिशत ब्याज अधिक दिया जाएगा।

HDFC bank कितना दे रहा है ब्याज

3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर एचडीएफसी बैंक की तरफ से 2.75 प्रतिशत से 6.50 प्रतिशत तक का ब्याज सामान्य नागरिकों को दिया जा रहा है। सीनियर सिटीजन की बात करें तो इस प्राइवेट बैंक की तरफ से 3.25 प्रतिशत से 7 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। बता दें, बैंक की एफडी 7 दिन से 10 साल तक के लिए है।

सामान्य नागरिकों को एचडीएफसी बैंक सबसे अधिक ब्याज 3 साल 1 दिन से 4 साल 7 महीने से कम की एफडी पर दे रहा है। इस टाइम पीरियड के बैंक की तरफ से 6.50 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, इसी पीरियड के लिए बैंक सीनियर सिटीजन को 7 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

एचडीएफसी बैंक RD पर कितना दे रहा है ब्याज

6 महीने की आरडी पर बैंक 4.25 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। बैंक की तरफ से 54 महीने के टाइम पीरियड के लिए 6.50 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। सीनियर सिटीजन को बैंक सामान्य नागरिकों की तुलना में 50 बेसिस प्वाइंट अधिक ब्याज सभी आरडी पर दे रहा है।

SBI कितना दे रहा है ब्याज

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 7 दिन से 10 साल तक के पीरियड के लिए एफडी करता है। इस सरकारी बैंक की तरफ से अपने सामान्य ग्राहकों 3.05 प्रतिशत से 6.40 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को बैंक की तरफ लगभग सभी टाइम पीरियड के लिए 50 बेसिस प्वाइंट अधिक ब्याज दिया रहा है। 80 साल से अधिक की उम्र वाले लोगों के लिए बैंक 10 बेसिस प्वाइंट अतिरिक्त इनटरेस्ट रेट्स ऑफर कर रहा है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।