नौकरीपेशा और बिजनेसमैन ही नहीं इन लोगों को भी भरना होगा ITR, क्या कहते हैं नियम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • ITR Updates: ऐसे लोगों को भी आईटीआर भरना चाहिए जिनका विदेशों में खर्च 2 लाख रुपये से अधिक हो, एक वित्त वर्ष में 50 लाख रुपये से अधिक का डिपॉजिट हो
ITR Upaates

ITR Updates: आमतौर पर लोगों के बीच एक धारणा है कि इनकम टैक्स रिटर्न उन लोगों को फाइल करना चाहिए जो टैक्स के दायरे में आते हैं। लेकिन कई ऐसी भी स्थितियां जिसमें होने पर लोगों को आईटीआर फाइल करना चाहिए। आय के अलावा हाई वैल्यू फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन, विदेशी एसेट, बिजनेस टर्नओवर और प्रोफेसनल रिसिप्ट्स पर भी आईटीआई आवश्यक है। आइए एक नजर डालते हैं कि किन लोगों को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर भरना अनिवार्य है।

किन लोगों को ITR भरना अनिवार्य है

अगर आपकी आय मौजूदा लिमिट से अधिक है तब की स्थिति में आईटीआर भरना अनिवार्य है। पुरानी टैक्स रिजीम के तहत 60 साल कम की उम्र के व्यक्ति के लिए 2.5 लाख रुपये की इनकम तक कोई टैक्स नहीं लगता है। सीनियर सिटीजन (60 साल से अधिक की उम्र के लोग और 80 साल से कम) के लिए यह सीमा 3 लाख रुपये है। 80 साल से अधिक की उम्र वाले व्यक्ति को 5 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होता है।

जिसके पास 50 लाख रुपये से अधिक सेविंग डिपॉजिट हो

अगर आप एक या उससे अधिक के बैंक खाते में 50 लाख रुपये से अधिक का डिपॉजिट एक फाइनेंशियल ईयर में करते हैं तो आईटीआर आवश्यक हो जाता है। वह भी तब जब आपकी आय तय सीमा के अंदर ही क्यों ना हो।

करेंट डिपॉजिट 1 करोड़ रुपये से अधिक

किसी व्यक्ति या बिजनेस का डिपॉजिट 1 करोड़ रुपये से अधिक होने की स्थिति में उस वित्त वर्ष का आईटीआर भरना अनिवार्य होता है।

अगर विदेशी यात्रा पर 2 लाख रुपये से अधिक का खर्च करते हैं

एक वित्त वर्ष में अगर आप विदेशी यात्रा पर 2 लाख रुपये से अधिक का खर्च करते हैं तो इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना अनिवार्य रहेगा।

बिजली बिल 1 लाख रुपये से अधिक हो

अगर आपका सालाना बिजली बिल 1 लाख रुपये से अधिक का हो तो ऐसी स्थिति में इनकम टैक्स रिटर्न भरना अनिवार्य रहेगा।

बिजनेस टर्नओवर 60 लाख रुपये से अधिक होने पर

60 रुपये से अधिक का टर्नओवर करने वाले व्यक्तियों को भी टैक्स भरना जरूरी रहता है। वह भी तब जब की आय तय लिमिट से कम क्यों ना हो।

TDS और TCS पर लिमिट का ध्यान

अगर किसी एक वित्तीय वर्ष के दौरान टीडीएस या फिर टीसीएस 25000 रुपये से अधिक का रहता है तब भी आईटीआर भरना होगा। सीनियर सिटीजन के लिए यह लिमिट 50,000 रुपये या उससे अधिक की है।

प्रोफेशनल के लिए भी तय है लिमिट

डॉक्टर, वकील, कंसल्टेंट और फ्रीलांसर को भी आईटीआर फाइल करना चाहिए। अगर उनका सालाना बिल 10 लाख रुपये से अधिक का रहता है।

इसके अलावा जिस भी व्यक्ति के पास विदेशों में संपत्ति है और उससे ब्याज कमा रहे हैं। उन्हें भी आईटीआर भरना ही चाहिए।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।