सुकन्या समृद्धि योजना से 50 लाख रुपये का फंड जुटाने के लिए हर महीने कितना करना होगा निवेश?
मुख्य बातें
- Sukanya Samriddhi Yojna: सुकन्या समृद्धि योजना पर मौजूदा समय में 8.2 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है
- इस योजना में सालाना 1.5 लाख रुपये तक का इनवेस्टमेंट किया जा सकता है

Sukanya Samriddhi Yojna: सुकन्या समृद्धि योजना लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली वजत योजनाओ में इसपर सबसे अधिक ब्याज मिलता है। यह स्कीम की शुरुआत 2015 में शुरू हुई थी। इस योजना में माता-पिता या अभिभावक लड़की के नाम पर सालाना 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 50 लाख रुपये का फंड जुटाना चाहते हैं तो कितना निवेश करना होगा।
हर साल 1.5 लाख रुपये निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न (Sukanya Samriddhi Yojna details)
अगर कोई व्यक्ति हर साल 1.5 लाख रुपये तक का निवेश करता है। तो वह अपनी लड़की के लिए 71 लाख रुपये का फंड जुटा सकते हैं। बता दें, यह फंड मौजूदा ब्याज दर कके हिसाब है। अगर ब्याज दरों में कोई बदलाव होता है तो उसी हिसाब से आपका फंड प्रभावित होगा।
मौजूदा समय में 8.2 प्रतिशत है सुकन्या समृद्धि का ब्याज दर (Sukanya Samriddhi Yojna interest rates)
सरकार ने एक बार फिर से 8.2 प्रतिशत ब्याज दर सुकन्या समृद्धि योजना के लिए निर्धारित किया है। सरकार ने पुरानी दरों इस तिमाही के लिए बरकरार रखा है। केंद्र सरकार की तरफ से हर तिमाही में इस योजना के ब्याज दर पर फैसला किया जाता है।
250 रुपये से शुरू किया जा सकता है निवेश
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत कोई भी व्यक्ति एक वित्त वर्ष में कम से कम 250 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये का इनवेस्टमेंट कर सकता है। यह पैसा अकाउंट के खोले जाने से लेकर 15 साल तक जमा करना होता है।
50 लाख के फंड के लिए कितना करना होगा निवेश
अगर आप हर साल 1.05 लाख रुपये का इनवेस्टमेंट इस स्कीम में करते हैं तो 15 साल के टाइम पीरियड में 8.2 प्रतिशत के ब्याज दर के हिसाब से 50 लाख रुपये का फंड जुटा सकते हैं। यानी हर महीने 8750 रुपये का इनवेस्टमेंट करना पड़ेगा। बता दें, यह पैसा 21 साल पर मिलेगा। हालांकि, निवेश सिर्फ 15 साल के लिए ही करना होगा। इस 34.52 लाख रुपये का ब्याज मिलेगा।
इस योजना पर मिलता है टैक्स में छूट (Sukanya Samriddhi Yojna Tax relief)
सुकन्या समृद्धि योजना पर पुरानी टैक्स प्रणाली के तहत 1.5 लाख रुपये की छूट मिलती है। यह छूट 80सी के तहत मिलती है। इसके कमाए गया ब्याज और मैच्योरिटी भी इस योजना के तहत कर मुक्त है। इस वजह से यह योजना लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


