SIP से बन सकते हैं करोड़पति! 25000 रुपये मंथली इनवेस्टमेंट पर 10 साल में कितना रिटर्न?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • SIP Investment: लॉन्ग टर्म में SIP के जरिए बड़ा फंड बनाया जा सकता है
  • अच्छे म्यूचुअल फंड्स लॉन्ग टर्म में 12 प्रतिशत तक का रिटर्न देने में सफल हो रहे हैं
How to choose best SIP
SIP से लॉन्ग टर्म में अच्छा फंड बनाया जा सकता है।

SIP Investment: आज के समय एसआईपी एक लोकप्रिय इनवेस्टमेंट टूल बना है। अगर कोई व्यक्ति अनुशासित तरीके से एसआईपी करता है तो एक समय के बाद मोटा रिटर्न बना सकता है। लॉन्ग टर्म में अच्छा म्यूचुअल फंड्स 12 प्रतिशत तक का रिटर्न देता है। आइए समझते हैं कि 10, 20 और 30 साल में 25000 रुपये की मंथली एसआईपी पर कितना रिटर्न मिलेगा।

25000 रुपये की SIP कितने साल में बना देगा करोड़पति

अगर कोई व्यक्ति 10 साल के लिए 25000 रुपये की एसआईपी करता है तो 30 लाख के इनवेस्टमेंट पर 57.50 लाख रुपये का फंड बनेगा। यानी 27.50 लाख रुपये का फायदा मिल सकता है। 20 साल तक अगर कोई व्यक्ति लगातार 25000 रुपये का इनवेस्टमेंट करता है। तो 60 लाख रुपये का निवेश होगा। अगर फंड 12 प्रतिशत का रिटर्न देता है तो 1.87 करोड़ रुपये तक का रिटर्न मिल सकता है। 20 साल में 2.47 करोड़ रुपये का फंड बना सकता है।

30 साल अगर कोई व्यक्ति 25000 रुपये की एसआईपी करता है। तो वह इस दौरान कुल 90 लाख रुपये का निवेश करेगा। एसआईपी के जरिए 12 प्रतिशत के रिटर्न पर

8.74 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट फंड बना सकता है।

कैसे चुने सही म्यूचुअल फंड्स

हम जब भी म्यूचुअल फंड में निवेश करने जाएं तो कुछ प्रमुख बातों का ध्यान जरूर दें। पहली बात फंड मैनेजर देखें। जो व्यक्ति फंड मैनेज कर रहा है वह कितना अनुभवी है। दूसरी बात किन कंपनियों में निवेश किया जा रहा है। जिन कंपनियों में निवेश किया जा रहा है उसमें फंड का आवंटन प्रतिशत क्या है।

SIP से पहले इन बातों का भी रखें ध्यान

इन सबके अलावा एग्जिट खर्च कितना प्रतिशत है। एक्सपेंस रेशियो क्या है। अगर एक्सपेंस रेशियो अधिक होता है तो उसका सीधा असर फंड पर लॉन्ग टर्म में पड़ता है। फंड का प्रदर्शन जरूर चेक करें। पिछले कुछ सालों में मार्केट की तुलना में कितना रिटर्न वह फंड हाउस दिया है। अगर मार्केट की तुलना में उसका रिटर्न कम है तो निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की राय जरूर लें। अंत में एसेट फंड का साइज भी जरूर देख लें।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। म्यूचुअल फंड्स में निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। लाइव हिन्दुस्तान यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर SIP करने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़टैक्स/निवेश समाचारSIP से बन सकते हैं करोड़पति! ₹25000 मंथली इनवेस्टमेंट पर 10 साल में कितना रिटर्न