Plastic notes: प्लास्टिक नोट अब दूर नहीं, 10 और 20 रुपये से होगी शुरूआत! पूरा प्लान तैयार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Plastic notes Updates: प्लास्टिक के बने हुए जल्द ही भारत में भी दिख सकते हैं
  • इसके लिए EOI जारी कर दिया गया है
  • 60 से अधिक देश इस समय प्लास्टिक के नोट छाप रहे हैं
Plastic notes in india may get realty soon

Plastic notes Updates: जल्द ही आपके हाथों में भी प्लास्टिक के नोट होंगे। RBI की तरफ से बड़ा बदलाव किया जा रहा है। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती दौर में 10 रुपये और 20 रुपये के ही नोट प्लास्टिक में जारी होंगे। पॉलीमर के नोट आने के बाद दशकों दशकों पुरानी व्यवस्था में बदल जाएगी। बता दें, मौजूदा समय में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से कागज के नोट्स प्रिंट किए जा रहे हैं। इन नोट्स के साथ सबसे बड़ी समस्या जल्द फटने की रहती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पॉलीमर्स के नोट लाने का प्रयास कर रहा है।

RBI ने प्लास्टिक नोट के लिए बढ़ाया कदम

प्लास्टिक नोट अब हकीकत बनने की दिशा में है। भारत के लिए नोट छापने वाली कंपनियों में से एक भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रा प्राइवेट लिमिटेड (BRBNMPL) ने देश में पॉलीमर सब्सट्रेट शीटों बनाने की सुविधा को शुरू करने के लिए EOI जारी किया है। बता दें, पॉलीमर सब्सट्रेट से बने नोट काफी मजबूत होंगे। ये नोट काफी लम्बे समय के लिए चलते हैं।

एक्सपर्ट्स की तलाश शुरू

17 जुलाई को जारी EOI के अनुसार ऐसे एक सहयोगी की तलाश की जा रही है जिसे सिक्योरिटी-ग्रेड पॉलीमर सबस्ट्रेट यानी खास प्लास्टिक नोट बनाने में महारात हासिल हो। बता दें, सिक्योरिटी-ग्रेड पॉलीमर सबस्ट्रेट एक स्पेशल प्लास्टिक होती है। इसी पर नोट छापे जाते हैं।

BRBNMPL का फोकस सिर्फ मैटेरियल इंपोर्ट करना नहीं है। बल्कि टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और आपसी सहयोग के जरिए घरेलू स्तर पर इसका उत्पादन किया जा सके। फिलहाल इस समय ऐसी कंपनियों को चिन्हित करना है जो भारत को घरेलू स्तर पर पॉलीमर नोट बनाने में मदद कर सके। बता दें, EOI कोई खरीद का ऑर्डर नहीं है। बल्कि यह कॉमर्शियल प्रोडक्शन शुरू करने से पहले टेक्नोलॉजी के साथ-साथ एक बेहतर सहयोगी की तलाश करना है।

क्यों जरूरी है प्लास्टिक के बने हुए नोट

कागज नोट्स की तुलना में प्लास्टिक के नोट लम्बे समय तक चलते हैं। यह पानी, नमी आदि से भी सुरक्षित रहते है। कागज के नोट की तुलना में इस प्लास्टिक के नोट पर धूल कम लगती है। मौजूदा समय में 60 से अधिक देशों ने प्लास्टिक के नोट अपना लिए लिए हैं।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।