NPS का नया पोर्टल, मोबाइल OTP से हो जाएगा लॉगइन, AI से और तेज होगा समाधान
मुख्य बातें
- NPS New Portal: एनपीएस ने अपने ग्राहकों के लिए नया पोर्टल लॉन्च किया है
- यह पोर्टल एआई आधारित है
- यहां सब्सक्राइबर्स को 22 भाषाओं में समस्याओं का समाधान मिलेगा

NPS New Portal: एनपीएस सब्सक्राइबर्स के लिए अच्छी खबर है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने 'Pension Sahayak' पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल एआई आधारित है। इस पोर्टल का मकसद पेंशन से जुड़ी समस्याओं को तेजी के साथ सुलझाना है। जिससे लोगों को आसानी से अपनी समस्या का हल मिल सके। इस प्लेटफॉर्म ने पुराने सिस्टम Central Grievance Management System को रिप्लेस कर दिया है। बता दें, नया पोर्टल काफी बदलाव के साथ आया है। इसमें एआई, डिजिटल टूल्स और नए आधुनिक माध्यमों के जरिए नेशनल पेंशन सिसस्टम के सब्सक्राइबर्स के अनुभव को बेहतर बनाना है।
पहले सरल और एडवांस हो गया है सिस्टम
सबसे बड़ा सुधार नए पोर्टल में यह हुआ है कि लॉग इन से जुड़ा नियम बदलकर सरल कर दिया गया है। इस नए पोर्टल पर अब एनपीएस सब्सक्राइबर्स रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए ही एक्सेस कर लेंगे। एक बार ओटीपी आएगा। जिससे लॉग इन हो जाएगा। यह नई व्यवस्था पुराने PRAN आधारित लॉग इन आइडी सिस्टम को बदल दिया है।
नया पोर्टल 22 भाषाओं में है। ऐसे में लोगों को अपनी भाषा में शिकायत दर्ज कराने और जवाब पाने की व्यवस्था रहेगी। अपनी समस्या सब्सक्राइबर्स टेक्सट या फिर वाइस मैसेज के जरिए भी दर्ज करा सकते हैं।
अब और ज्यादा होगी जवाबदेही
पेंशन सहायक पोर्टल एनपीएस सब्सक्राइबर्स को हर एक कदम पर उनकी शिकायतों से जुड़े सामाधान देगा। इससे सब्सक्राइबर्स को समय-समय पर अपडेट मिलता रहेगा। सब्सक्राइबर्स पोर्टल पर अपनी शिकायत के आधार पर मिले जवाब पर रेटिंग भी दे सकते हैं। इन फिडबैक के जरिए पोर्टल में और सुधार भी समय-समय पर होता रहेगा।
अगर सब्सक्राइबर्स की समस्या का समाधान नहीं हुआ तब की स्थिति में पूरे मामले को एनपीएस ट्रस्ट को भेजा जा सकता है। वहीं, ऐसे मामले जिनमें देरी हो रही है या फिर किसी कारणवश लम्बे समय से रुके हुए हैं वो अपने आप ही आगे बढ़ जाएंगे। यानी सिस्टम ऐसे केस पर भी नजर बनाए रखेगा।
नया सिस्टम एआई आधारित है। इसमें पारदर्शिता के साथ-साथ कई भाषाओं में अपनी समस्या का समाधान खोजने का विकल्प दिया गया है। https://pensionsahayak.pfrda.org.in/en पर जाकर पोर्टल से जुड़ी अधिक जानकारी हासिल की जा सकती है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


