LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर आज रविवार को हुआ सस्ता या महंगा? बुकिंग से पहले चेक कर लें दाम
मुख्य बातें
- LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है
- आखिरी बार 1 जुलाई को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम को घटाया गया था

LPG Price Today: पेट्रोल और डीजल की तरह कंपनियों एलपीजी की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया है। घरेलू गैस सिलेंडर और या कॉमर्शियल गैस सिलेंडर आज रविवार को कीमतें कम नहीं हुई हैं। इसी महीने की पहली तारीख यानी 1 जुलाई को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटा दिए गए थे। तब कीमतों में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी। युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई कटौती देखने को मिली थी।
दिल्ली से पटना तक क्या कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम (Commercial LPG Price Today)
नई दिल्ली - 2930 रुपये
कोलकाता - 3081.50 रुपये
मुंबई - 2885.50 रुपये
चेन्नई - 3106 रुपये
गुरुग्राम - 2947.50 रुपये
नोएडा - 2930 रुपये
बेंगलुरू - 3021 रुपये
भुवनेश्वर - 3114.50 रुपये
चंडीगढ़ - 2954.50 रुपये
जयपुर - 2957.50 रुपये
हैदराबाद - 3191 रुपये
लखनऊ - 3052.50 रुपये
पटना - 3227 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 2971.50 रुपये
घरेलू एलपीजी सिलेंडर का क्या है रेट (Domestic LPG Price)
नई दिल्ली - 942 रुपये
कोलकाता - 968 रुपये
मुंबई - 941.50 रुपये
चेन्नई - 957.50 रुपये
गुरुग्राम - 950.50 रुपये
नोएडा - 939.50 रुपये
बेंगलुरू - 944.50 रुपये
भुवनेश्वर - 968.50 रुपये
चंडीगढ़ - 951.50 रुपये
हैदराबाद - 994 रुपये
जयपुर - 945.50 रुपये
लखनऊ - 979.50 रुपये
पटना - 1031.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 951 रुपये
युद्ध शुरू होने के बाद दो बार बढ़े थे एलपीजी के दाम (LPG Rates)
कंपनियों ने ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के शुरू होने के बाद दो बार एलपीजी सिलेंडर के दाम को बढ़ाया था। पहली बार कीमतों में मार्च में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। उसके बाद 29 रुपये दाम 7 जून को बढ़ाए गए थे। बता दें, इस दौरान कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में कई बार बढ़ोतरी देखने को मिली थी।
नियमों में हुई थी कड़ाई (LPG booking rule)
युद्ध के दौरान केंद्र सरकार ने नियमों को काफी कड़ा कर दिया था। ईकेवाईसी, ओटीपी आधारित डिलीवरी, बुकिंग पीरियड जैसे नियम लगाए गए जिससे कालाबाजारी रोकने में मदद मिली। भारत एलपीजी के लिए पूरी तरह से अरब देशों पर निर्भर था। जिसकी वजह से और मुश्किलें खड़ी हुई। सरकार के निर्देश पर घरेलू स्तर पर एलपीजी के प्रोडक्शन को बढ़ाया गया। इंडस्ट्रीयल सप्लाई को सीमित कर दिया गया। जिससे घरेलू आपूर्ति प्रभावित ना हो।
इन सबके अलावा केंद्र सरकार ने पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने पर भी जोर दिया। बता दें, जिन इलाकों में पीएनजी कनेक्शन है तो वहां अब एलपीजी कनेक्शन रद्द किए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


