Indane, HP और Bharat gas ने जारी किया दाम, आज क्या है LPG सिलेंडर का नया रेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • LPG Price Today: घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है
  • आखिरी बार काम 1 अगस्त को घटाया गया था
lpg price today check latest rates
LPG Price Today: घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों मे कोई बदला नहीं हुआ है।

LPG Price Today: पेट्रोल और डीजल की तरफ एलपीजी सिलेंडर के दाम भी आज पुराने स्तर पर ही बरकरार है। कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। आखिरी बार सिलेंडर के दाम 1 अगस्त को कम हुए थे। तब भी कटौती कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ही हुई थी। बता दें, 1 अगस्त को कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 209 रुपये तक कम हुआ था। उससे पहले 1 जुलाई को भी कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए थे। तब यह सिलेंडर 183 रुपये तक सस्ता हुआ था। यानी दो महीने में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में करीब 400 रुपये का इजाफा हुआ है।

एलपीजी की आपूर्ति सामान्य (LPG Crisis)

युद्ध की वजह से एक वक्त पर लग रहा था कि देश में एलपीजी का संकट खड़ा हो जाएगा। लेकिन सरकार ने स्थितियों से तेजी के साथ निपटा। जिसकी वजह से एक बार फिर से इंडस्ट्रीज को डिमांड के हिसाब से गैस मिलने लगी है। पहले सरकार ने कटौती की थी। बता दें, युद्ध से पहले भारत अपनी जरूरत का लगभग 90 प्रतिशत एलपीजी कतर से इम्पोर्ट करता था। लेकिन युद्ध की वजह से सप्लाई चेन टूट गई। जिसके बाद सरकार ने अन्य देशों जैसे अमेरिका आदि से एलपीजी खरीदना शुरू किया।

कब घटेंगे एलपीजी सिलेंडर के दाम

फिलहाल घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कटौती के आसार नहीं दिख रहे हैं। वैश्विक स्तर पर स्थिति सामान्य होने के बाद ही कोई कटौती संभव होगी। राहत की बात यह है कि ईरान-अमेरिका में जारी युद्ध अभी रुका हुआ है। सरकार ने घरेलू स्तर पर भी कंपनियों को एलपीजी का प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया था।

घरेलू सिलेंडर का रेट (Domestic LPG Price Today)

नई दिल्ली - 942 रुपये

कोलकाता - 968 रुपये

मुंबई - 941.50 रुपये

चेन्नई - 957.50 रुपये

गुरुग्राम - 950.50 रुपये

बेंगलुरू - 944.50 रुपये

भुवनेश्वर - 968 रुपये

चंडीगढ़ - 951.50 रुपये

हैदराबाद - 994 रुपये

जयपुर - 945.50 रुपये

लखनऊ - 979.50 रुपये

पटना - 1031.50 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 951 रुपये

कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या दाम (Commercial LPG Cylinder Rate)

दिल्ली - 2738 रुपये

कोलकाता - 2872.50 रुपये

मुंबई - 2691.50 रुपये

चेन्नई - 2906 रुपये

गुरुग्राम - 2755 रुपये

नोएडा - 2738 रुपये

बेंगलुरू - 2821 रुपये

भुवनेश्वर - 2908 रुपये

चंडीगढ़ - 2760 रुपये

हैदराबाद - 2765.50 रुपये

लखनऊ - 2860.50 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 2774 रुपये

गांव में इस समय एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग का टाइम पीरियड 45 दिन का ही है। वहीं, शहरों में 25 दिन का टाइम पीरियड है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़टैक्स/निवेश समाचारIndane, HP और Bharat gas ने जारी किया दाम, क्या आज का नया रेट