LPG Price Today: घरेलू एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है 14.2 kg का दाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • LPG Price Today: घरेलू एलपीजी सिलेंडर और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज कोई भी बदलाव नहीं किया गया है
  • कीमतें पुराने स्तर पर ही हैं

LPG Cylinder price today check latest rates here
LPG सिलेंडर की कीमतों में आज शनिवार को कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

LPG Price Today: लगातार दो महीने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। जुलाई के महीने में 183 रुपये और फिर अगस्त के महीने में 209 रुपये तक की कटौती हुई थी। लेकिन एक सितंबर को 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम कंपनियों ने बढ़ा दिया। हालांकि, यह बढ़ोतरी काफी मामूली ही है। इस नए इजाफे के बाद अब एलपीजी सिलेंडर का रेट दिल्ली में 2738 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। बता दें, जून के बाद से घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई भी बदलाव ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से नहीं किया गया है।

किस शहर में कितना है 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम (Commercial Cylinder Price Today)

1- दिल्ली - 2747.50 रुपये (9.50 रुपये)

2- कोलकाता - 2884 रुपये (11.50 रुपये)

3- मुंबई - 2701 रुपये (9.50 रुपये)

4- चेन्नई - 2916.50 रुपये (10.50 रुपये)

5- गुरुग्राम - 2764.50 रुपये (9.50 रुपये)

6- नोएडा - 2747.50 रुपये (9.50 रुपये)

7- बैंगलुरू - 2832 रुपये (10 रुपये)

8- भुवनेश्वर - 2919 रुपये (11 रुपये)

9- चंडीगढ़ - 2769.50 रुपये (9.50 रुपये)

10- हैदराबाद - 2996 रुपये (11 रुपये)

11- जयपुर - 2776 रुपये (10.50 रुपये)

12- लखनऊ - 2870 रुपये (9.50 रुपये)

13- पटना - 3029 रुपये (11 रुपये)

14- तिरुअनंतपुरम् - 2784 रुपये (10 रुपये)

घरेलू सिलेंडर के रेट (Domestic Cylinder Price Today)

14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार जून में बढ़ोतरी की गई थी। तब दाम को 27 रुपये तक बढ़ाया गया था। इससे पहले मार्च में भी घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ गए थे। बता दें, युद्ध शुरू होने के बाद से ही 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर का दाम रेट 87 रुपये बढ़ा था।

आज 5 सितंबर को चेन्नई में घरेलू सिलेंडर का दाम 957.50 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और दिल्ली में 942 रुपये में बिक रहा है।

घरेलू कंपनियों को दिया गया एलपीजी प्रोडक्शन का टारगेट (LPG Price details)

पहली बार घरेलू ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी प्रोडक्शन का टारगेट दिया गया है। जोकि देश की कुल जरूरत का 70 प्रतिशत के बराबर है। युद्ध के मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार ने यह फैसला किया है। सबसे अधिक टारगेट रिलायंस को मिला है। बता दें, युद्ध शुरू होने के बाद भारत सरकार ने सभी रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया था।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़टैक्स/निवेश समाचारघरेलू एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है 14.2 kg का दामStory