LIC ने किया 59725 करोड़ रुपये के बोनस का ऐलान, बाजार में बादशाहत बरकरार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • LIC Bonus: सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 59725 करोड़ रुपये के बोनस का ऐलान किया है
  • कंपनी की बादशाहत बाजार में बरकरार है
एलआईसी की तरफ से एक बार फिर से बोनस देने का ऐलान किया गया है।

LIC Bonus: सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने अपने पॉलिसी होल्डर्स के लिए रिकॉर्ड बोनस का ऐलान किया है। वित्त वर्ष 2026 के लिए लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने 59725 करोड़ रुपये के बोनस पार्टिसिपेटिंग लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को देने का फैसला किया है। जोकि सालाना आधार पर 6 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले एलआईसी की तरफ से 56331 रुपये के बोनस का ऐलान किया गया था। शुक्रवार को कंपनी की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार एलआईसी बादशाहत बाजार में बरकरार है। पहले साल के प्रीमियम इनकम के हिसाब से कंपनी का मार्केट शेयर 56.66 प्रतिशत है। वहीं, सबसे ज्यादा पॉलिसी बेचने के मामले में बाजार का 65.16 प्रतिशत हिस्सा सरकारी बीमा कंपनी के पास है।

कंपनी की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 8356.71 करोड़ रुपये के अंतरिम बोनस का भी भुगतान हुआ है। वित्त वर्ष 2025 के दौरान यह 3075.80 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, बोनस योग्य पॉलिसी होल्डर्स जिनकी पॉलिसी में जिक्र हुआ है और मैच्योरिटी या फिर मृत्यु पर भुगतान किया गया है।

एलआईसी के बिजनेस में सुधार

बीमा कंपनी के प्रॉफिट में तेजी के साथ सुधार हुआ है। नए बिजनेस की वैल्यू 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ वित्त वर्ष 2026 में 14179 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले यह 10011 करोड़ रुपये रहा था। वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस 17.6 प्रतिशत से बढ़कर 21.20 प्रतिशत पहुंच गया है। एनुअल प्रीमियम इक्विवीवैलेंट (APE) 66961 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के हाई मार्जिन प्रोडक्ट्स की वजह से यह उछाल देखने को मिली है।

एलआईसी ने अब अपना फोकस अधिक मार्जिन वाले नॉन-पार्टिसिपेटिंग की तरफ बढ़ाया है। कंपनी को प्रोफाइल में मनी बैक, होल लाइफ प्लान आदि का दबदबा बना हुआ है। कंपनी के नए बिजनेस मुनाफा में इजाफा हुआ है। रिपोर्ट से पता चलता है कि लॉन्ग टर्म में कंपनी की पॉलिसी रिटेंशन कमजोर हुआ है।

एलआईसी के शेयरों की स्थिति

शुक्रवार को बीएसई में एलआईसी के शेयर 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 430.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में सरकारी बीमा कंपनी के शेयरों का दाम 9 प्रतिशत गिरा है। दो साल में स्टॉक 12.91 प्रतिशत लुढ़क गया है। हालांकि, इसके बाद भी तीन साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 36 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।