Indane, HP और BharatGas ने लागू किया LPG बुकिंग से जुड़ा नया नियम, क्या रेट भी हुए कम?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • LPG Booking Updates: कल सोमवार को केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के बुकिंग नियमों को बदल दिया था
  • अब शहरों की तरह ग्रामीण इलाकों में 25 दिन में नया सिलेंडर बुक किया जा सकता है

LPG Price Today
LPG सिलेंडर की बुकिंग अब ग्रामीण इलाकों में 25 दिन में ही की जा सकती है।

LPG Booking Rule Changed: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने कल यानी सोमवार, 7 सितंबर को ग्रामीण इलाकों में एलपीजी सिलेंडर के बुकिंग पीरियड को 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया। केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार ने सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को ग्रामीण और शहरी इलाकों में 25 दिन के बुकिंग पीरियड के नए नियम को तत्काल प्रभाव से लागू करें। बता दें, आज 8 सितंबर को गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 1 सितंबर को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 11 रुपये तक बढ़ाए गए थे।

आज घरेलू सिलेंडर का कितना है रेट? (Domestic Cylinder Price Today)

दिल्ली में - 942 रुपये

कोलकाता - 968 रुपये

मुंबई - 941.50 रुपये

चेन्नई - 957.50 रुपये

गुरुग्राम - 950.50 रुपये

नोएडा - 939.50 रुपये

बेंगलुरू - 944.50 रुपये

भुवनेश्वर - 968 रुपये

हैदराबाद - 994 रुपये

जयपुर - 945.50 रुपये

लखनऊ - 979.50 रुपये

पटना - 1031.50 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 951 रुपये

कॉमर्शियल सिलेंडर का कितना है रेट (Commercial Cylinder Price today)

नई दिल्ली - 2747.50 रुपये

कोलकाता - 2884 रुपये

मुंबई - 2701 रुपये

चेन्नई - 2916.50 रुपये

गुरुग्राम - 2764.50 रुपये

नोएडा - 2747.50 रुपये

बैंगलुरू - 2832 रुपये

भुवनेश्वर - 2919 रुपये

चंडीगढ़ - 2769.50 रुपये

हैदराबाद - 2996 रुपये

जयपुर - 2776 रुपये

लखनऊ - 2870 रुपये

पटना - 3029 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 2784 रुपये

शहरों में गांवों में एक हुए बुकिंग से जुड़े नियम

पहले ग्रामीण और शहरी इलाकों में एलपीजी सिलेंडर के बुकिंग से जुड़े नियम अलग-अलग थे। लेकिन अब नए आदेश के शहरी और ग्रामीण इलाकों में दोनों जगह 25-25 दिन पर नए सिलेंडर की बुकिंग की जा सकेगी। बता दें, शहरों में पहले से 25 दिन का ही नियम था।

जून में बढ़े थे घरेलू सिलेंडर के दाम

इस साल युद्ध शुरू होने के बाद महज दो बार ही घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। पहली बार इजाफा मार्च के महीने में हुआ था। दूसरी बार बढ़ोतरी जून के महीने में हुई थी। दोनों का बार का मिलाकर 89 रुपये ही दाम बढ़ाए गए थे। वहीं, जुलाई और अगस्त के महीने में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी। दाम लगभग 400 रुपये घटा दिए गए। लेकिन सितंबर में एक बार फिर से कीमतों में इजाफा हुआ। इस साल कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम जितने बढ़े हैं उतना रेट शायद ही किसी एक साल में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का बढ़ा हो।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़टैक्स/निवेश समाचारगैस कंपनियों ने लागू किया LPG बुकिंग से जुड़ा नया नियम, क्या रेट भी हुए कम?