HPCL का बड़ा वर्क ऑर्डर, 6 महीने में बनाने होंगे 10kg वाले 1.4 लाख LPG सिलेंडर
मुख्य बातें
- HPCL ने टाइम टेक्नोप्लास्ट को 6 महीने में 10 किलोग्राम वाले 1.4 एलपीजी सिलेंडर बनाने का वर्क ऑर्डर दिया है
- इस वर्क ऑर्डर की वैल्यू 38.14 करोड़ रुपये की है

LPG Updates: हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (HPCL) की तरफ से 1.4 लाख एलपीजी सिलेंडर का ऑर्डर टाइम टेक्नोप्लास्ट लिमिटेड को दिया गया है। HPCL का यह वर्क ऑर्डर गवर्मेंट ई मार्केटप्लेस से मिला है। इस वर्क ऑर्डर के अनुसार HPCL के लिए कंपनी को 10 किलोग्राम (टाइप-IV) कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर बनाने हैं। बता दें, वर्क ऑर्डर की कुल वैल्यू 38.14 करोड़ रुपये की है। इस काम को 6 महीने में पूरा करना है। यानी जल्द ही आपको बड़ी संख्या में 10 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर मार्केट में दिख जाएंगे।
कंपनी के अनुसार यह ऑर्डर दर्शाता है कि ग्राहकों के बीच कंपोजिट सिलेंडर की लोकप्रियता बढ़ रही है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ग्राहकों की सुविधा, सुरक्षा का विशेष ध्यान दे रही हैं। बता दें, हाल ही में एचपीसीएल ने क्विक कॉमर्स कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है। इससे कंपनियां ग्राहकों को डिमांड के अनुसार घरपर तेजी के साथ सिलेंडर डिलीवर कर पाएंगी।
टाइम टेक्नोप्लास्ट लिमिटेड के शेयरों का प्रदर्शन कैसा
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर टाइम टेक्नोप्लास्ट लिमिटेड के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 204.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी स्टॉक एक साल में 13.57 प्रतिशत लुढ़क गया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 4.99 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
बीते दो साल में Time Technoplast Ltd के शेयरों का दाम 17 प्रतिशत बढ़ा है। तीन साल में स्टॉक की कीमतों में 195 प्रतिशत की तेजी आई है। 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 387 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 10 सालों से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 713 प्रतिशत का फायदा हुआ है।
बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
Time Technoplast Ltd ने 2025 में निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया था। 2025 में कंपनी एक शेयर पर 2.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड निवेशकों को दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


