Gold, Silver Rate Today: सोना हुआ महंगा, 7 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर, चांदी की कीमतों में भी तेजी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold, Silver Rate Today: आज 8 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है
  • गोल्ड जनवरी के बाद फिर से इस स्तर पर पहुंचने में सफल रहा है
Gold Silver price today
Gold Silver price: सोने की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिली है।

Gold, Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में शनिवार को तेजी जारी है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने का दाम 7 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। स्पॉट गोल्ड का रेट 2.4 प्रतिशत की उछाल के साथ 4341.69 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर है। यह 17 जून के बाद सबसे उच्चतम स्तर है। एक हफ्ते में सोने का दाम 7 प्रतिशत बढ़ चुका है। जनवरी के बाद किसी एक महीने में सोने की कीमतों में यब सबसे अधिक तेजी है। बता दें, सोने की कीमतों में तेजी के पीछे की वजह अमेरिकी जॉब डेटा से जुड़ा अनुमान को माना जा रहा है। उम्मीद है कि इस बार यह कमजोर रहेगा।

8 अगस्त को देश के अन्य शहरों में क्या है रेट (प्रति ग्राम) (Gold Price Today)

दिल्ली - 15005 रुपये

मुंबई - 14999 रुपये

कोलकाता - 14990 रुपये

जयपुर - 15005 रुपये

बेंगलुरू - 14990 रुपये

हैदराबाद - 14990 रुपये

लखनऊ - 15005 रुपये

अहमदाबाद - 14995 रुपये

पुणे - 14990

यह दाम 24 कैरेट गोल्ड का है।

चांदी का क्या है रेट (Silver Price Today)

दिल्ली में आज शनिवार को 1 किलोग्राम चांदी का रेट 239900 रुपये के करीब है। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में यह 62.36 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर है। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार एमसीएक्स सितंबर सिल्वर फ्यूचर का रेट 228397 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गया था। जोकि पिछली क्लोजिंग की तुलना में 813 रुपये या 0.35 प्रतिशत अधिक है।

सोने की कीमतों में उछाल के पीछे की वजह क्या?

यूएस ट्रेजरी यील्ड में गिरावट ने गोल्ड में तेजी को सपोर्ट किया है। इसके अलावा यूएस डॉलर के कमजोर होने और वैश्विक अनिश्चितता ने भी सोने की रफ्तार को मजबूती प्रदान की है। निवेशक एक बार फिर से सोने की तरफ लौट रहे हैं।

एक्सपर्ट्स की क्या है राय

ब्रोकरेज हाउस यूबीएस सोने की कीमतों को लेकर बुलिश है। एक्सपर्ट का मानना है कि सोने का दाम इंटरनेशनल मार्केट में 5000 डॉलर तक पहुंच सकता है। एक्सपर्ट्स इस स्तर पर सोने को 2027 की पहली छमाही में देख रहे हैं। बता दें, युद्ध शुरू होने के बाद से ही गोल्ड और सिल्वर के रेट में भारी गिरावट देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में उछाल और गिरावट के पीछे कई कारण होते हैं। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर सोने और चांदी को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़टैक्स/निवेश समाचारसोना हुआ महंगा, 7 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर, चांदी की कीमतों में भी तेजी