‘सोने और चांदी का दाम आसमान पर पहुंचेगा’, Rich Dad Poor Dad के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी का अनुमान
मुख्य बातें
- Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आने वाले समय में तेजी देखने को मिल सकती है
- यह अनुमान है Rich Dad Poor Dad के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी की

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों को लेकर Rich Dad Poor Dad के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) ने अपनी बात को फिर से दोहराया है। उन्होंने दिग्गज निवेशक जिम रॉजर्स की राय का हवाला देते हुए कहा है कि आने वाले समय में गोल्ड और सिल्वर का रेट आसमान छूने जा रहा है। रॉबर्ट कियोसाकी ने हालिया सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के दौरान जमकर खरीदारी की है। उन्होंने अपनी इस खरीदारी के पीछे कि वजह बढ़ता कर्ज, महंगाई में इजाफा के साथ-साथ वैश्विक नेताओं के प्रति भरोसे की कमी और सेंट्रल बैंकों के द्वारा लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट को बताया है।
रॉबर्ट कियोसाकी कहते हैं कि जिम रॉजर्स का मानना है कि आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतों आसमान पर पहुंच जाएंगी। हालांकि, यह तेजी बिना किसी गिरावट के संभव नहीं होगा।
क्या कुछ लिखते हैं रॉबर्ट कियोसाकी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कियोसाकी लिखते हैं,'हाल के समय में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। सोने का दाम एक वक्त पर 5405 डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। उसके बाद दाम घटकर 4006 डॉलर तक आ गया है। सिल्वर का रेट 118 डॉलर तक पहुंचने के बाद 56 डॉलर तक आ गया।' कियोसाकी कहते हैं कि दिलचस्प बात यह है कि कई सट्टेबाज टॉप लेवल पर खरीदते हैं। और निचले स्तर पर बेच देते हैं।
'गिरावट पर जमकर की खरीदारी'
रॉबर्ट कियोसाकी लिखते हैं कि उन्होंने हालिया गिरावट के दौरान जमकर खरीदारी की है। वो अपने इस निर्णय के विषय में अपने दोस्त को बताते हैं वैश्विक अर्थव्यवस्था इस समय गहरे संकट में है। मैं किसी लीडर या सेंट्रल बैंक पर विश्वास नहीं करता हूं। मेरी राय है कि ये लोग ही समस्या हैं। कर्ज और महंगाई आने वाले समय में बढ़ेगा ही। कियोसाकी अंत में लिखते हैं कि गिरावट पर खरीदें और अमीर हो जाएं या फिर हाई पर खरीदें और गिरावट पर बेचें? आप क्या करना चाहेंगे?
सोने और चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट
शुक्रवार को एक बार फिर से गोल्ड की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। सोना 800 रुपये सस्ता होने के बाद 145500 रुपये के स्तर पर आ गया था। यह तीन सप्ताह के सबसे नीचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं, चांदी का दाम 2000 रुपये प्रति किलोग्राम टूटकर 222500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया। इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड का रेट शुक्रवार को 3993 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर आ गया।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


