Gold Silver Price Today: सोना 1697 रुपये और चांदी का दाम 9798 रुपये इस हफ्ते गिरा, आखिर क्यों लुढ़क रहा है रेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में इस हफ्ते 1697 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है
  • अमेरिका और ईरान के बीच फिर से तनाव बढ़ने का असर गोल्ड मार्केट पर दिख रहा है
Gold Silver Rates Today

Gold Silver Price Today: तेजी से बदलती वैश्विक परिस्थितियों के कारण सोने और चांदी की कीमतों में भारी देखने को मिली है। स्पॉट गोल्ड का रेट इस हफ्ते 1.5 प्रतिशत तक लुढ़क गया। वहीं, चांदी का दाम 4 प्रतिशत नीचे चला आया। इस गिरावट के पीछे की वजह से अमेरिका और ईरान में फिर से बढ़ता तनाव है। जिसकी वजह से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना एक बार फिर से बढ़ गई है। बता दें, एमसीएक्स गोल्ड का रेट 143500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आकर बंद हुआ है। वहीं, चांदी का रेट 2.23 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

बुलियंस मार्केट में क्या है रेट (Gold Rates Today)

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार कल यानी 10 जुलाई को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 143815 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। 23 कैरेट गोल्ड का रेट 143239 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 131735 रुपये था। 18 कैरेट गोल्ड 107861 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट का दाम घटकर 84132 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। चांदी की बात करें तो शुक्रवार को यह 222014 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था।

इस हफ्ते 1697 रुपये गिरा सोने का रेट (Gold Price Falls)

6 जुलाई को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 145512 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। सोमवार की तुलना में सोने का रेट 1697 रुपये प्रति किलोग्राम घट चुका है। चांदी की बात करें तो इसका दाम 9798 रुपये प्रति किलोग्राम गिरा है। बता दें, सोमवार को 1 किलोग्राम चांदी का रेट 231812 रुपये प्रति किलोग्राम था। इन कीमतों में 3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।

अमेरिका इस आने वाले महंगाई के आंकड़ों पर निगाह

निवेशक इस समय अमेरिका महंगाई आकड़ों के आने का इंतजार कर रहे हैं यह आंकड़े अगले सप्ताह आएंगे। जून में हुई फेड रिजर्व की मीटिंग के दौरान बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता जाहिर की गई थी। कुछ सदस्यों ने ब्याज दरों को बढ़ाए जाने पर सहमति जताई थी। तो वहीं कुछ ने ब्याज दरों में बदलाव करने की वकालत की थी।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।