Gold Silver Price Today: सोना होगा और सस्ता, चांदी के भी गिरेंगे दाम! ईरान-अमेरिका के नए विवाद से बढ़ी टेंशन

भाषा
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते उतार और चढ़ाव देखने को मिल सकता है
  • अमेरिका-ईरान में फिर तनाव बढ़ने की वजह से निवेशक चिंतित हैं
सोना और चांदी अभी और सस्ता हो सकता है।

Gold Silver Price Today: अमेरिका-ईरान संघर्ष में ताजा तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और महंगाई के आंकड़ों पर निवेशकों की नजर के बीच इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि कीमती धातुओं में फिलहाल गिरावट का रुख कायम रह सकता है। उन्होंने कहा कि महंगाई के आंकड़े वैश्विक ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदों को प्रभावित कर सकते हैं।

ईरान और अमेरिका में फिर से बढ़ा तनाव

पश्चिम एशिया में ताजा तनाव से एक बार फिर वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ गई है। ईरान ने हाल में कहा था कि उसने एक ऐसे जहाज को निशाना बनाया जो उसकी मंजूरी के बिना मार्ग से गुजर रहा था। इसके बाद उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की घोषणा की। इसके बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान पर हमले किए, जिसके जवाब में ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात , कुवैत और बहरीन में अमेरिका से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया।

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च) प्रणव मेर ने कहा, “सोने और चांदी में फिलहाल गिरावट और 'करेक्शन' का दौर जारी है। अब बाजार का ध्यान फिर से अमेरिका-ईरान संघर्ष पर रहेगा। यदि तनाव काफी बढ़ता है तो कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी आ सकती है और अमेरिकी डॉलर तथा अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल जैसे सुरक्षित निवेश विकल्प मजबूत होंगे।” उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा बाजार भारत, यूरोपीय संघ (ईयू) और अमेरिका के महंगाई आंकड़ों पर भी नजर रखेगा, जिससे प्रमुख वैश्विक केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीति की दिशा को लेकर संकेत मिल सकेंगे।

पिछले हफ्ते क्या था सोने और चांदी का रेट

घरेलू बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अगस्त में आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव सप्ताह के दौरान 3,900 रुपये यानी 2.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, सितंबर अनुबंध वाली चांदी 14,746 रुपये यानी 6.2 प्रतिशत टूटकर 2.22 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

तेजी पर होगी मुनाफावसूली?

एलकेपी सिक्योरिटीज से जुड़े जतिन त्रिवेदी ने कहा, ''सोने के लिए एक और कमजोर सप्ताह रहा। मजबूत अमेरिकी डॉलर, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई, जिससे सोने में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।'' उन्होंने कहा कि बीच-बीच में सुधार की कोशिशों के बावजूद सर्राफा कीमतें तेजी को बनाए रखने में विफल रहीं और हर उछाल पर निवेशकों ने मुनाफावसूली की।

त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय रुपये में मामूली गिरावट से एमसीएक्स सोने को सीमित समर्थन मिला, लेकिन वैश्विक बाजार में कमजोर रुख ने इसके प्रभाव को काफी हद तक संतुलित कर दिया।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या रहा है हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में कॉमेक्स सोना वायदा 12 डॉलर यानी 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,113.7 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, चांदी 1.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.16 डॉलर प्रति औंस रह गई।

एक्सपर्ट्स ने कहा कि बाजार भागीदार अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत दिशा के संकेतों के लिए खुदरा बिक्री, आवास क्षेत्र के आंकड़ों और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों सहित कई प्रमुख अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर नजर रखेंगे।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।