Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, इस हफ्ते चांदी का 2000 रुपये गिरा दाम, क्या खरीदने का आ गया सही समय?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold Price Today: इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है
  • वैश्विक स्तर पर छाई अनिश्चितता की वजह गोल्ड मार्केट भी प्रभावित हुआ है
Gold Price today falls

Gold Price Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत में गिरावट का सिलसिला फिर शुरू हुआ और यह तीन सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत 800 रुपये टूटकर 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। स्थानीय मांग कमजोर रहने के कारण चांदी भी 2,000 रुपये लुढ़क गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 800 रुपये घटकर 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई। गुरुवार को यह 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। चांदी भी 2,000 रुपये टूटकर 2,22,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर रही। पिछले सत्र में चांदी 2,24,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

तीन सप्ताह के नीचले स्तर पर पहुंचा सोने का दाम (Gold rates today)

कारोबारियों ने कहा कि दो सत्रों के ठहराव के बाद सोने की कीमतों में गिरावट फिर से शुरू हो गई और यह तीन सप्ताह के सबसे निचले स्तर पर आ गई, जबकि चांदी में निरंतर गिरावट जारी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 15.42 डॉलर यानी 0.39 प्रतिशत बढ़कर 3,992 डॉलर प्रति औंस हो गया। हालांकि, चांदी गिरावट के साथ 55.37 डॉलर प्रति औंस पर रही।

क्या गोल्ड में निवेश करने का यही है सही समय? (Gold Price outlook)

MCX Gold August Futures में शुक्रवार को गिरावट के बाद तेज रिकवरी देखने को मिली थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एलकेपी सिक्योरिटीज से जुड़े जतिन त्रिवेदी का कहना है कि जिस हिसाब से रिकवरी देखने को मिली उससे संकेत मिल रहा है कि गिरावट का दौर खत्म होने के करीब है। शॉर्ट टर्म में कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब सोने का दाम 140,000 रुपये के ऊपर बना रहेगा तब रिकवरी की उम्मीद भी बनी रहेगी।

निवेश से पहले दिखाएं सावधानी

ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से एक बार फिर से वैश्विक स्तर पर स्थितियों में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अगर आप सोने में निवेश का सोच रहे हैं तो महंगाई, ब्याज दरों में बढ़ोतरी आदि की संभावनाओं को नजरअंदाज ना करें। घरेलू स्तर पर डिमांड में कमी देखने को मिल रही है। जिसका भी असर कीमतों पर दिख रहा है।

(भाषा के इनपुट के साथ)

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी में उतार और चढ़ाव के पीछे की वजहें होती है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर निवेश करने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़टैक्स/निवेश समाचारसोना हुआ सस्ता, इस हफ्ते चांदी का 2000 रुपये गिरा दाम, क्या निवेश करना रहेगा सही