EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए खुशखबरी, 3 दिन में पैसा खाते में ट्रांसफर, ऑटो सेटलमेंट लिमिट 5 लाख रुपये हुई
मुख्य बातें
- EPFO latest Updates: ईपीएफओ के नए फ्रेम वर्क के अनुसार अब सेटलमेंट करना ज्यादा तेज और आसान होगा
- महज 3 दिन में पैसा खाते में ट्रांसफर हो जाएगा

EPFO latest Updates: एम्पलॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन ने नया फ्रेम वर्क सेटलमेंट पर तैयार किया है। इस नए फ्रेमवर्क की वजह से अब प्रोविडेंट फंड निकालना सब्सक्राइबर्स के लिए आसान हो जाएगा। बता दें, बीते कुछ सालों के दौरान ईपीएफओ की तरफ से प्रोविडेंट फंड के सेटलमेंट को लेकर किया गया सबसे बड़ा बदलाव है। अब तीन दिन में पीएफ सेटलमेंट हो जाएगा।
इस बदलाव से अब करोड़ों सब्सक्राइबर्स का पीएफ सेटलमेंट में समय बचेगा। इससे प्रक्रिया तेज और परदर्शी बनेगी। लम्बे समय से कर्मचारियों की तरफ से पीएफ सेटलमेंट को लेकर मांग की जा रही थी। इसके अलावा ईपीएफओ ने निकासी की प्रक्रिया को और सरल कर दिया है। साथ ही ऑटोमेशन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
क्या है पीएफ का 3 दिन सेटलमेंट कानून
नए फ्रेमवर्क के अनुसार सब्सक्राइबर्स महज तीन दिन में पीएफ सेटलमेंट कर सकते हैं। इससे करोड़ों सब्सक्राइबर्स को अब अपने पैसों के लिए लम्बे समय तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को 20 दिन से अधिक समय तक अप्रूवल बिना कारण रोकने पर 12 प्रतिशत की पेनाल्टी लगेगी। इसके लिए ऑर्गेनाइजेशन व्यवस्था को और दुरुस्त बनाना चाहता है।
ध्यान रहे कि तीन दिन में उन्हीं सब्सक्राइबर्स का सेटलमेंट होगा जिनकी केवआईसी प्रक्रिया पूरी और जरूरी पात्रता होगी। वहीं, जिन मामलों में अधिक वेरिफिकेशन की जरूरत होगी वहां अधिक समय लग सकता है।
ऑटो सेटलमेंट की लिमिट 5 लाख रुपये हुई
ईपीएफओ धीरे-धीरे डिजिटल वेरीफिकेशन को बढ़ावा दे रहा है। वहीं, अन्य समस्याओं को भी दूर कर रहा है। ईपीएफओ ने ऑटो सेटलमेंट को बढ़ाकर 1 रुपये से 5 लाख रुपये कर दिया है। अधिक से अधिक एडवांस निकासी करने वाले सब्सक्राइबर्स अब ऑटो सेटलमेंट का फायदा उठा रहे हैं। यह काम पेपरवर्क को कम करने, क्लेम रिजेक्शन को घटाने और अन्य ओवर आल अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है।
ऐसे सब्सक्राइबर्स जिनका आधार कार्ड से यूनिवर्सल अकाउंट नंबर लिंक है, बैंक अकाउंट डीटेल्स अपडेट हो और केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो उन्हें फंड के ट्रांसफर होने के लिए कम समय का इंतजार करना होगा।
अगर आप भी पीएफ को क्लेम करने की सोच रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें
1-यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एक्टिव हो।
2- यूएएन आधार से लिंक हो।
3- पैन और बैंक अकांट डीटेल्स अपडेट हो।
4- केवीआईसी की प्रक्रिया पूरी हो।
5-ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी एक्टिव हो।
अगर कोई भी सब्सक्राइबर्स यह सब प्रक्रिया से गुजरता है तो पेमेंट सेटलमेंट की प्रक्रिया तेज होगी।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


