EPFO सब्सक्राइबर्स को मिलने वाला है 8.25% ब्याज, मंत्री ने कहा 15 जुलाई तक होगा क्रेडिट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • EPFO Latest Updates: ईपीएफओ की तरफ से सब्सक्राइबर्स के खाते में 15 जुलाई तक ब्याज आ जाएगा
  • वित्त वर्ष 2026 के लिए ईपीएफओ 8.25 प्रतिशत ब्याज देने का फैसला किया है
EPFO latest Updates check details here

EPFO Latest Updates: एम्पलॉयीज प्रोविडेंट फंड के सब्सक्राइबर्स लम्बे समय से अपने ब्याज के क्रेडिट होने का इंतजार कर रहे हैं। उनका इंतजार खत्म होने वाला है। वित्त वर्ष 2026 के लिए तय ब्याज दर 15 जुलाई 2026 तक क्रेडिट हो जाएगा। इस बार ईपीएफओ ने 8.25 प्रतिशत ब्याज दर तय किया है। क्लियर टैक्स की रिपोर्ट के अनुसार एम्पलॉयीज प्रोविडेंट फंड का ब्याज दर हर महीने के हिसाब से 0.688 प्रतिशत होता है।

कैसे कैलकुलेट किया जाता है ईपीएफओ का ब्याज दर (EPF Interest)

वित्त वर्ष 2026 के दौरान किया गया सभी इनवेस्टमेंट पर निर्धारित ब्याज मिलता है। ध्यान रहे है कि पुरानी कर प्रणाली के अनुसार 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक ईपीएफ पर मिलने वाला ब्याज टैक्स फ्री रहता है।

मंत्री ने बताई तारीख

केंद्रीय श्रम एवं रोजगारा मंत्री मनसुख मांडविया ने 8 जुलाई को बताया था कि ईपीएफओ ने 34 करोड़ सदस्यों के खाते में वित्त वर्ष 2026 के लिए तय ब्याज को क्रेडिट करने का प्रोसेस शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सब्सक्राइबर्स अगले हफ्ते की 15 तारीख तक अपना ब्याज चेक कर सकते हैं। बता दें, सभी सब्सक्राइबर्स को मिलाकर इस बार ब्याज 1.4 लाख करोड़ रुपये को क्रॉस कर जाएगा।

ईपीएफ ब्याज दर ऑटो प्रोसेस होगा। क्रेडिट होने से पहले अधिकारियों की तरफ से वेरिफिकेशन किया जाएगा। यह 15 जुलाई 2026 तक पासबुक में दिखने लगेगा।

कैसे चेक करें अपना अकाउंट (EPF balance check process)

सब्सक्राइबर्स सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

सबसे ऊपर View टैब दिखेगा उस पर क्लिक करें।

इसके बाद पासबुक को सिलेक्ट करें।

अपने पासबुक पोर्टल को UAN और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।

इसके बाद आपकी Member IDs दिखने लगेगी। अब View Passbook पर क्लिक करें। अब आप पूरा ट्रांजैक्शन इतिहास देख सकते हैं। इसे सेव करने के लिए अब Download PDF पर क्लिक करें।

सब्सक्राइबर्स के पास Umang App पर भी जाकर पीएफ पासबुक देखने का विकल्प रहता है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़टैक्स/निवेश समाचारEPFO सब्सक्राइबर्स को मिलने वाला है 8.25% ब्याज, 15 जुलाई तक होगा क्रेडिट