DA में हुआ 3% बढ़ोतरी का रास्ता साफ! केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है 63% डीए, कैलकुलेशन फॉर्मूला
मुख्य बातें
- DA Hike News Updates: केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में इस बार 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है
- मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 60 प्रतिशत डीए मिल रहा है

DA Hike News Updates: 8वें पे कमीशन की रिपोर्ट में आने भी अभी समय है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों के बीच डीए बढ़ोतरी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। केंद्रीय श्रम एंव रोजगार मंत्रालय के लेबर ब्यूरो ने एक नई रिपोर्ट जारी कर दिया है। जिनके आंकड़ों को डीए बढ़ोतरी के दौरान देखा जाता है। इंडस्ट्रीयल वर्कर के लिए आल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में 0.9 प्वाइंट का इजाफा हुआ है। बता दें, डीए कैलकुलेशन के दौरान यह आंकड़ा काफी महत्वपूर्ण है।
कैसे होते हैं यह कैलकुलेशन (DA hike calculation formula)
AICPI-IW के अप्रैल तक के डाटा के अनुसार डीए में कम से कम 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभव है। मई के आंकड़े सामने आने के बाद अब इसमें बदलाव की गुंजाइश कम ही है। मार्च की तुलना में अप्रैल में AICPI-IW 0.8 प्वाइंट की बढ़ोतरी के साथ 149.90 पर पहुंच गया। फरवरी में यह आंकड़ा 148.50 और जनवरी में 148.60 है। बता दें, सालाना आधार पर महंगाई मई 2026 में बढ़कर 4.72 प्रतिशत रहा है। यह सब आंकड़े डीए कैलकुलेशन के दौरान देखा जाता है।
मई का AICPI-IW कैसे कर सकता है डीए कैलकुलेशन प्रभावित
7वें वित्त आयोग के नियमों के अनुसार जुलाई डीए कैलकुलेशन के लिए AICPI-IW का आंकड़ा काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।
DA = [{(बीते 12 महीने का AICPI-IW बीते महीने का औसतन x 2.88)−261.41}/261.41]×100-मौजूदा DA(%) अगर हम इस कैलकुलेशन को देखें तो यह 3.72 प्रतिशत रह सकता है।
पिछली बार 2 प्रतिशत हुई थी बढ़ोतरी
केंद्र सरकार की तरफ से जनवरी 2026 के लिए 2 प्रतिशत के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला डीए 58 प्रतिशत से 60 प्रतिशत हो गया था। हालांकि, अगर इस बार डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है तो यह 63 प्रतिशत पहुंच सकता है। बता दें, केंद्र सरकार की तरफ से सालभर में दो बार डीए में बढ़ोतरी की जाती है। पहली बार डीए की बढ़ोतरी का ऐलान होली के आस-पास होता है। वहीं, जुलाई के डीए का ऐलान केंद्र सरकार की तरफ से अमूमन दिवाली के आस-पास होता है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


