Bank Holidays: इस हफ्ते 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब है छुट्टी
मुख्य बातें
- Bank Holidays in this week: इस हफ्ते कुल 3 दिन बैंक बंद रहेंगे
- इसमें से एक दिन स्थानीय त्योहार की वजह से बैंक नहीं खुलेगा

Bank Holidays in this week: इस हफ्ते देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल तीन बैंक बंद रहेंगे। अगर आपका इस हफ्ते एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, पीएनबी सहित किसी प्राइवेट या सरकारी बैंक में काम है तो यह जरूर चेक कर लें कि आपके इलाका का बैंक उस दिन खुला है या नहीं। बता दें, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से हर साल छुट्टियों का एक कैलेंडर जारी किया जाता है।
इस हफ्ते कब-कब बंद रहेगा बैंक (Bank Holidays List july 2026)
22 जुलाई 2026 - खर्ची पूजा
त्रिपुरा में इस दिन बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। राज्य में खर्ची पूजा का त्योहार काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। बता दें, यह एक स्थानीय त्योहार है। जिसकी वजह से देश के अन्य हिस्सों में बैंक खुले रहेंगे।
25 जुलाई 2026 - शनिवार
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। 25 जुलाई को महीने का चौथा शनिवार रहेगा। इस बैंक में काम काज नहीं होगा। बैंक कर्मियों की इस दिन छुट्टी रहेगी।
26 जुलाई 2026 रविवार
रविवार की वजह से बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। इस दिन बैंक नहीं खुलेंगे।
एटीएम सहित सभी ऑनलाइन सर्विसेज चलती रहेंगी
छुट्टियों के दिन एटीएम खुल रहेंगे। वहीं, यूपीआई सहित सभी ऑनलाइन सर्विसेज भी चलती रहेंगी। यानी अगर आपका कोई काम ऐसा है जिसके लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं और आप उसे ऑनलाइन कर सकते हैं।
अगस्त के महीने में कब-कब बंद रहेगा बैंक (August bank holidays list)
अगले महीने कई दिन ऐसे हैं जब बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। 4 अगस्त को अगरतला में केर पूजा की वजह से बैंक नहीं खुलेंगे। हालांकि, देश के अन्य राज्यों में इस दिन काम-काज सामान्य दिनों की तरह ही होगा। 8 अगस्त को गंगटोक में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। अगली छुट्टी 13 अगस्त को है। इम्फाल में इस दिन बैंक बंद रहेंगे।
अगस्त में ही है रक्षा बंधन का भी त्योहार
स्वतंत्रता दिवस की वजह से बैंक कर्मियों की इस दिन छुट्टी रहेगी। देश भर के बैंकों में इस दिन कोई काम-काज नहीं होगा। 19 अगस्त को अगरतला में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। वहां भी इस दिन कोई काम-काज नहीं होगा। 25 अगस्त को कोच्चि और 26 अगस्त को देश के कई हिस्सों में बराफात के त्योहार की वजह से बैंक नहीं खुलेंगे। महीने की आखिरी छुट्टी 28 अगस्त का है। इस दिन रक्षा बंधन का त्योहार मानाया जाएगा। जिस वजह से बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


