SBI, HDFC, PNB बैंक आज खुले हैं या बंद? फटाफट कर लें चेक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Bank Holidays in July: आज शनिवार को देश भर में बैंक बंद हैं
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक कर्मियों की छुट्टी रहती है
आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा बंद है।

Bank Holidays July: अगर आप भी आज बैंक जाने की तैयारी में हैं तो रुकिए। आज शनिवार को बैंक बंद हैं। महीने का दूसरा शनिवार है इसलिए बैंककर्मियों की छुट्टी है। बता दें, रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के अनुसार महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। यही वजह है कि आज यानी 11 जुलाई को बैंककर्मियों की छुट्टी है। सभी बैंक महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं।

डिजिटल सर्विसेज रहेंगी चालू (Bank holidays today)

आज शनिवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य सभी बैंकों के ब्रांच बंद हैं। जिसकी वजह से फिजिकल सर्विसेज आज नहीं हो पाएंगी। लेकिन ऑनलाइन सर्विसेज चालू रहेंगी। यानी इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भी आप अपना काम आसानी से आज के दिन भी कर पाएंगे।

ग्राहक यूपीआई से पैसा भेजना, आईएमपीएस, NEFT, RTGS, मोबाइल रिचार्ज, एफडी शुरू या चालू करना (अगर बैंक की सर्विसेज ऑनलाइन हैं तब), बैलेंस चेक करना, स्टेटमेंट डाउनलोट करना, डेबिट और क्रेडिट कार्ड बैंक के ऐप से मैनेज किए जा सकेंगे। बता दें, चेक क्लियरेंस, कैश डिपॉजिट, लॉकर ऑपरेशन जैसे काम जो बिना बैंक गए नहीं किए जा सकते वो आज नहीं हो पाएंगे।

इस महीने अब कब बंद रहेंगे बैंक (Bank Holidays List)

16 जुलाई को रथयात्रा के त्योहार की वजह से भुवनेश्वर, देहरादून, इम्फाल जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 17 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। 18 जुलाई को गंगटोक में बैंक बंद रहेगा। 22 जुलाई को अगरतला में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। इन सभी इलाकों में स्थानीय त्योहार की वजह से बैंक कर्मियों की छुट्टी रहती है।

12, 19 और 26 जुलाई को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 25 जुलाई को चौथा शनिवार रहेगा। बैंक इस दिन भी बंद रहेगा। अगर आपका कोई काम आने वाले दिनों में है तो यह जरूर चेक कर लें कि आपके इलाके का बैंक खुला है या नहीं।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।