Bank Holidays in August: अगस्त में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज क्या शनिवार को भी SBI, HDFC में छुट्टी?
मुख्य बातें
- Bank Holidays in August 2026: अगस्त के महीने में कुल 14 दिन बैंक देश के अलग-अलग हिस्सो में बंद रहेंगे
- आज महीने का पहला शनिवार है इसलिए SBI से लेकर HDFC तक सभी बैंक खुले हुए हैं

Bank Holidays in August 2026: रक्षा बंधन से लेकर वारावफात तक अगस्त के महीने में कई त्योहार हैं। जिसकी वजह से बैंक कर्मियों की इस महीने लम्बी छुट्टियां हैं। शनिवार और रविवार को छोड़कर इस महीने कुल 8 दिन अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि किस शहर में किस दिन है छुट्टी
आज शनिवार को क्या बंद है बैंक? (Bank Holidays Today)
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी गाइडलाइन के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक कर्मियों की छुट्टी रहती है। आज 1 अगस्त को महीने का पहला शनिवार है। जिसकी वजह से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से लेकर एचडीएफसी बैंक तक सभी जगह सामान्य दिनों की तरह कार्य होगा।
अगस्त के महीने में कब-कब है छुट्टी (bank holidays august)
महीने में पहली छुट्टी 4 अगस्त को है। इस दिन केर पूजा की वजह से अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। यह एक स्थानीय त्योहार है। जिसकी वजह से देश भर के अन्य बैंक सामान्य दिनों की तरह ही खुले रहेंगे।
8 अगस्त को दूसरी छुट्टी है। इस दिन गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। देश के अन्य शहरों में बैंक कर्मियों की 8 अगस्त को छुट्टी नहीं रहेगी।
13 अगस्त को इम्फाल में बैंक बंद रहेंगे। राज्य में पैट्रियट डे की वजह से बैंक कर्मियों को अवकाश मिलेगा।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की वजह पूरे देश भर में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। इस दिन पारसी न्यू ईयर भी शुरू हो रहा है। अगरतला से विजयवाड़ा तक बैंक बंद रहेंगे।
19 अगस्त को महाराजा बीर बिक्रम किशोक मानिक्य बहादुर की जन्म जयंती है। अगरतला में बैंक इस दिन बंद रहेगा।
25 अगस्त को कोच्चि, विजयवाड़ा, तिरुअनंतपुरम् में बैंक बंद रहेंगे। इन शहरों में ओनम, मिलाद-उन-नबी, मिलाद-ई-शरीफ त्योहार मनाया जाएगा।
26 अगस्त को बेलापुर, बेंगलुरू, भोपाल, हैदराबाद, इम्फाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, दिल्ली में बैंक बंद रहेंगे। पटना, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुअनंतपुरम् भी बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। इन शहरों में 26 अगस्त को वारावफात त्योहार मनाया जाएगा।
28 अगस्त 2026 को महीने की आखिरी छुट्टी रहेगी। इस दिन रक्षा बंधन सहित कई अन्य त्योहारों की धूम देश भर रहेगी। जिसकी वजह से अहमदाबाद, भोपाल, गंगटोक, जयपुर, इम्फाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, शिमला, श्रीनगर और तिरुअनंतपुरम् में बैंक बंद रहेंगे।
साप्ताहिक छुट्टी कब-कब
2, 9, 16 और 23 अगस्त को बैंक कर्मियों की छुट्टी रविवार की वजह से रहेगी। वहीं, 7 और 21 अगस्त को महीने का दूसरा और चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


